पानीपत हरियाणा

3 दिनों तक गीता के रंग में रंग जायेगा पानीपत शहर

पानीपत (प्रवीण भारद्वाज)
विश्व के महान ग्रंथ गीता की जयंती के सम्मान में पानीपत में भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। आर्य कॉलेज के खेल ग्राउंड में 28 से 30 नवंबर तक चलने वाले गीता जयंती महोत्सव में अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। बुधवार को भाजपा नेता नीतिसेन भाटिया व एडीसी राजीव मेहता ने लघु सचिवालय से महान ग्रंथ गीता के गांव—गांव में प्रचार—प्रसार के लिए प्रचार सामग्री के साथ गीता रथ रवाना किया। जीवन आधार नवंबर माह प्रतियोगिता.. प्ले ग्रुप से दसवीं तक विद्यार्थी और स्कूल दोनों जीतेंगे सैंकड़ों उपहार.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे
 एडीसी राजीव मेहता ने बताया कि हरियाणा सरकार ने विश्व के महान ग्रंथ गीता के ज्ञान को घर—घर तक पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की है। बुधवार को गीता रथ को दूर दराज के क्षेत्रों में प्रचार—प्रसार के लिए भेजा गया है, ताकि गीता ज्ञान अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंच सके। उन्होंने बताया कि रथ में गीता ज्ञान को श्लोकों के सरल हिंदी उच्चारण आडिओ के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा प्रिंटिड सामग्री को बांटा जा रहा है।  नौकरी करना चाहते है, तो यहां क्लिक करे।
भाजपा नेता नीतिसेन भाटिया ने बताया की गीता ग्रन्थ का सबसे पहले फायदा जर्मनी ने उठाया। उन्होंने ग्रंथ का अध्ययन कर अपनी टेक्नोलॉजी को विश्व स्तर पर कायम किया। उन्होंने बताया की हरियाणा के शिक्षामंत्री ने गीता को शिक्षा के पाठ्यक्रम में भी शामिल किया है, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को गीता का सही ज्ञान हो।  समाचार सहायक/पत्रकारों के लिए सबसे बड़ा अवसर…जीवन आधार न्यूज पोर्टल से जुड़े—जीवन को आनंदमयी बनाये…
एडीसी राजीव मेहता ने बताया कि अंतिम दिन निकाली जाने वाली गीता जयंती शोभायात्रा में लोगों को धर्म और संस्कृति के दर्शन होंगे और गीता थीम पर सरकारी विभाग की संस्थाओं की तरफ से प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। इसमें धार्मिक, सामाजिक और शिक्षण संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

आदमपुर: सरसों की खरीद शक के घेरे में, कृषि मंत्री ने दिए ऑयल मिलों के फिजिकल वेरिफिकेशन के आदेश

कांग्रेस नेता व पूर्व राज्यमंत्री नौकरी के एवज में बालसमंद के युवक से पैसा लेता गिरफ्तार, 3 दलाल भी चढ़े हत्थे

26 जुलाई तक स्कूल रहेंगे पूर्ण रुप से बंद