देश

4 साल के छात्र पर सहपाठिन का यौन शोषण का आरोप

नई दिल्ली,
द्वारका में एक नामी स्कूल में छेड़छाड़ का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां महज 4 साल के छात्र पर अपनी 4 वर्षीय सहपाठी छात्रा का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। मामला दिल्ली के द्वारका साउथ थाने का है। जहां एक चार वर्षीय बच्ची की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि यह पिछले शुक्रवार की घटना है, जब मासूम बच्ची स्कूल से घर वापस लौटी तो उसने अपनी मां को बताया कि क्लास में एक लड़के ने उसके साथ बदसलूकी है।
नौकरी करना चाहते है, तो यहां क्लिक करे।
मां ने बच्ची से पूछा तो बच्ची ने आपबीती अपनी मां को बताई। बच्ची की बात सुनकर मां के होश उड़ गए। उसने फोन पर इस बात की जानकारी अपने पिता को भी दी। छात्रा की मां के मुताबिक क्लास में एक 4 वर्षीय लड़के ने उसकी पैंट खोली और उसके प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़खानी की। थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक उसने न सिर्फ बच्ची के प्राइवेट पार्ट को छुआ बल्कि उस चार साल के लड़के ने बच्ची का यौन शोषण किया। इस संबंध में स्कूल प्रशासन से शिकायत भी की गई।
जीवन आधार नवंबर माह प्रतियोगिता.. प्ले ग्रुप से दसवीं तक विद्यार्थी और स्कूल दोनों जीतेंगे सैंकड़ों उपहार.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे
मां का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और न ही शिकायत पर अमल किया। स्कूल की लापरवाही देखने के बाद ही परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी। मेडिकल कराने पर बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले हैं। मां के मुताबिक शनिवार की रात बच्ची को तेज दर्द भी था, जिसकी वजह से वह रोती रही। फिलहाल, इस संबंध में थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस मामले पर चाइल्ड वैलफेयर कमेटी से राय ले रही है। हर कोई इस मामले को सुनकर हैरान है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

CBSE 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा टाली गई

Jeewan Aadhar Editor Desk

NGT की शर्तों पर AK सरकार ने हाथ किए खड़े, ऑड-ईवन रद्द

Jeewan Aadhar Editor Desk

राष्ट्रपति ने जम्मू—कश्मीर में लागू किया भारत का संविधान