उत्तर प्रदेश

पल्लवी बिश्नोई : विदेश की नौकरी छोड़ी, अब बचा रहीं देश का पानी

लखनऊ,
लोग विदेश में पढ़ाई करने कई सपने लेकर जाते हैं। कुछ का सपना वहीं बसने का होता है, तो कई मोटी सैलरी पर अपने देश वापस आने का होता है। मगर ऐसे लोग कम ही मिलते हैं जो अमेरिका जैसे देश में अपनी शानदार नौकरी को छोड़कर वापस अपने देश-अपने छोटे से शहर लौट आएं, यह सोचकर कि जो तकनीक वहां इस्तेमाल कर रहे थे उसे अपने लोगों को सिखाया जाए। टेंशन फ्री नौकरी किजिए, अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
ऐसा ही कुछ किया है लखनऊ की पल्लवी बिश्नोई ने, जिन्होंने अमेरिका में पढ़ाई और फिर वॉशिंगटन और यूके में जॉब के बाद अपने वतन वापसी की है। पेशे से इंजिनियर पल्लवी इन दिनों वॉटर ट्रीटमेंट सिस्टम, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, सोलर एनर्जी की तकनीक और इससे जुड़े उपकरणों को लेकर जागरूकता फैला रही हैं। उनकी इस पहल के लिए उन्हें विमिन एम्पावरमेंट क्वेस्ट-2017 में देशभर की 10 महिलाओं में चुना गया है।
जीवन आधार नवंबर माह प्रतियोगिता.. प्ले ग्रुप से दसवीं तक विद्यार्थी और स्कूल दोनों जीतेंगे सैंकड़ों उपहार.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे
पल्लवी ने बताया, ‘केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और GHCI नामक संस्था ने ऐसी 10 महिला उद्यमियों का चयन किया है, जो तकनीक की मदद से पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैला रही हैं। अब हमें सिलिकॉन वैली जाकर तमाम स्टेक होल्डर्स के साथ अपने अनुभव साझा करने हैं। यह मीटिंग्स अगले साल अप्रैल-मई 2018 के बीच प्रस्तावित हैं।’

2012 में अमेरिका की प्रतिष्ठित वर्जिनिया स्टेट यूनिवर्सिटी से M.Sc.(सिविल और एनवायरनमेंटल इंजिनियरिंग) करने के बाद पल्लवी ने वॉशिंगटन डीसी स्थित डीसी वॉटर में बतौर कंसल्टेंट करीब 10 महीने काम किया। 2013 में उन्होंने लखनऊ वापसी कर अपनी खुद की संस्था शुरू की, जो अब LDA, MCD जैसी बड़ी संस्थाओं को जल सोधन और संरक्षण के तरीके सिखा रही है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

आखिरकार रेप के आरोप में सीबीआई ले किया भाजपा विधायक को गिरफ्तार

आधी मूंछ काटी..सिर पर बनाया चौहारा..फिर घुमाया बस्ती—बस्ती—जानें क्यों

मदरसे में नाबालिग से रेप, मौलवी गिरफ्तार