राशिफल

राशिफल: 9 दिसंबर शनिवार

जीवन आधार प्रतियोगिता में भाग ले और जीते नकद उपहार

नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।

जीवन आधार न्यूज पोर्टल के पत्रकार बनो और आकर्षक वेतन व अन्य सुविधा के हकदार बनो..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

मेष- यदि आप किसी काम के लिए संकल्प लेंगे तो वह कार्य पूर्ण हो जाएगा। व्यवसायिक रूप से आपकी तारिफ होगी और आपके प्रयासों को सराहा जायेगा। आपको अपनी परियोजनाओं से लाभ होगा।

वृष- आप सभी कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक संचालित करने में सफल रहते हैं। आपके साथी मदद देने के लिए तैयार तो हैं लेकिन उस पर पूरी तरह विश्वास कर लेना खतरे से खाली नहीं होगा।

मिथुन- यदि आप अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले अपने हम सफर से सलाह ले लें। निर्णय लेकर आगे बढ़ना है तो फिर कुछ प्राप्त करने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है।

कर्क- आज के दिन किसी नए प्रोजेक्ट पर आपका ध्यान आकर्षित होगा। हो सकता है इस क्षेत्र में कुछ पुराने मित्रों से आर्थिक सपोर्ट मिल जाए। अगर किसी की सहायता करेंगे तो आपको भी कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है।

सिंह- अगर सैर सपाटे की योजना बन रहें है तो यात्रा आदि के लिए कुछ तैयारी करनी होगी। कुछ अधूरे काम भी पूरे करने होंगे। दोपहर के बाद दौड़ भाग बढ़ जाएगी। उतावले बनने के चक्कर में कोई भूल भी हो सकती है।

कन्या- आपकी मनोदशा कुछ तनाव से ग्रस्त रहेगी। परियोजनाओं को समय पर पूरा करते रहें, इससे आपको और बेहतर प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। भाई-बंधुओं के साथ संबंध थोड़े बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थितियां प्रबल होती जाएंगी।

तुला- तीर्थ यात्रा आदि का कार्यक्रम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी व्याकुलता और बेसब्री पर काबू रखें तभी तरक्की होगी। प्रॉपर्टी पर कुछ अधिक खर्च होने की स्थितियां बन सकती हैं फिर चाहे वह थोड़ी बहुत मरम्मत ही क्यों ना हो।

वृश्चिक- अपने बिजनेस या जॉब प्रोस्पेक्टस को सुधारने के लिए कार्यक्रम में परिवर्तन करना आवश्यक होगा। परिवार में सुख और समृद्धि के योग बन रहे हैं। आप किसी अच्छी जगह शिफ्ट होने की सोचेंगे। नयी प्रॉपर्टी भी खरीदने की सम्भावना है।

धनु- किसी खास सदस्य के खराब स्वास्थ्य के कारण घर परिवार का वातावरण कुछ अवसादपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव रहेंगे। ग्रह नक्षत्रों के प्रभाव आर्थिक मामलों में सकारात्मक होंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ कष्ट उजागर हो सकते हैं।

मकर- आय के मामले में आप काफी रिलैक्स्ड होते जाएंगे। कार्यक्षेत्र में धीमे-धीमे सकारात्मक बदलाव नजर आते जाएंगे। निवेश भी अनुकूल रिजल्ट्स लेकर आएंगे। कार्यक्षेत्र में किसी पार्टनरशिप को लेकर थोड़ा संजीदा रहेंगे।

कुंभ- कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रोजेक्ट आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। नई शुरुआत करियर में अच्छी उछाल लेकर आ सकती है। यात्राओं के बहुत शुभ योग बन रहे हैं। कोई पितृ तुल्य व्यक्ति के द्वारा यात्राओं में सफलता मिलेगी।

मीन- आज आप कुछ मायूसी के मूड में रहेंगे। विपरीत हालातों से मन को व्यथा होगी। युवा वर्ग को दाम्पत्य जीवन अथवा प्रेम संबंधो को लेकर शिकायत रहेगी। जीवन साथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

23 May 2024 Ka Rashifal : आज वैशाख पूर्णिमा पर बना है सर्वार्थ सिद्धि योग, विष्‍णु कृपा से इन 5 राशियों के लोग पाएंगे शानदार सफलता, जानें 12 राशियों का राशिफल

19 दिसंबर 2018 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

14 January 2024 Ka Rashifal : रविवार 5 राशियों के लिए रहेगा अत्यंत फलदायी, जानें 12 राशियों का राशिफल