हिसार

आम जनता में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा: कै. अभिमन्यु


हिसार,

प्रदेश के वित्त एवं राजस्व मंत्री कै. अभिमन्यु रविवार को पार्टी के जिला सचिव कृष्ण बिश्रोई के आवास पर भोजन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व बिश्रोई समाज के लोगों ने वित्तमंत्री कै. अभिमन्यु का जोरदार स्वागत किया। जिला सचिव कृष्ण बिश्रोई ने इस दौरान कै.अभिमन्यु का पगड़ी पहना कर शॉल व जम्भसागर ग्रंथ भेंट कर अभिनंदन किया। नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।
वित्तमंत्री कै. अभिमन्यु ने इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं का उत्साहवर्धन किया और कहा कि प्रदेश सरकार जिस प्रकार से राज्य में विकास कार्य करवा रही है, उससे आम जनता में भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जितने विकास कार्य इस समय प्रदेश में चल रहे हैं उतने आज तक कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार पर रोक लगी है और सरकारी कार्यालयों में कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ हो रहे हैं। उन्होंने भाजपा विकास की राजनीति करती है और विकास के बल पर ही भाजपा गुजरात व हिमाचल में सत्ता में आएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकत्र्ताओं व पदाधिकारियों से सरकार की उपलब्धियों के बारे में आम जनता के बीच जाकर प्रचार करने का आह्वान किया। जीवन आधार प्रतियोगिता में भाग ले और जीते नकद उपहार

इस अवसर पर चेयरमैन जोगीराम सिहाग, प्रदेश सचिव कर्ण सिंह राणौलिया, निगरानी समिति चेयरमैन मनदीप मलिक, बिश्रोई सभा, हिसार के महासचिव डा. सुरेंद्र, कोषाध्यक्ष अनिल पूनियां, डा. अशोक अरोड़ा, डा. एसके नवल, डा. दिनेश पाहवा, डा. श्याम बिश्रोई, डा. कृष्ण सिंगला, पूर्व पार्षद कृष्ण गोदारा, जिला पार्षद हंसराज जाजूदा, लीलस गांव के सरपंच राजाराम पंवार, जाखोद गांव के सरपंच जितेंद्र जाखोदिया, जिला महामंत्री आशा रानी, जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, चेयरमैन महाबीर जांगड़ा, बाबूलाल अग्रवाल, कृष्ण खटाणा, पार्षद सुनील वर्मा, रामचंद्र गुप्ता, घोलू गुर्जर, भूप सिंह रोहिल्ला, सुदेश चौधरी, नरषोत्तम मेजर, साधुराम बंसल, बनवारीलाल बिश्रोई, विनोद जांगू, राजेंद्र देहड़ू, ओमप्रकाश देहड़ू, श्रीराम बिश्रोई, मनीराम गोयल, सरदार सुरेंद्र सिंह, कुलजीत घनघस, अनिल धांगड़ व हंसराज बैनीवाल आदि भी उपस्थित रहे।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

रामनिवास राड़ा पिछले एक सप्ताह से करवा रहे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सैनेटाइजर का छिडक़ाव

घोषणा के बावजूद अग्रोहा को रेल लाईन से ना जोड़ने से वैश्य समाज में नाराजगी : गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एडिशनल मंडी में दुकानों के आगे दीवार निकालने पहुंचे अधिकारी

Jeewan Aadhar Editor Desk