हिसार

आम आदमी पार्टी की ‘बदलो हरियाणा’ रथ यात्रा शुरू

हिसार,
आम आदमी पार्टी हरियाणा की हिसार लोकसभा की ओर से मंगलवार को ‘बदलो हरियाणा’ रथ यात्रा नलवा विधानसभा के आजाद नगर से शुभारंभ हुई। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह सामौता व लोकसभा संगठन मंत्री ने रथ यात्रा को रवाना किया। यह रथ यात्रा आम आदमी पार्टी दिल्ली की केजरीवाल सरकार के शानदार काम व खट्टर सरकार की नाकामियों को आम जनता तक पहुंचाने का काम करेगी। जीवन आधार प्रतियोगिता में भाग ले और जीते नकद उपहार
इस अवसर पर प्रेस प्रवक्ता अनूप सिंह चानौत ने बताया कि सीमित शक्तियां होने के बावजूद आम आदमी पार्टी दिल्ली में आम आदमी की भलाई के लिए शानदार काम कर रही है। देश में सबसे सस्ती बिजली, मुक्त पानी, शिक्षा में सरकारी स्कूलों शिक्षा स्तर के सुधार, सरकारी हास्पिटल में हर टेस्ट व दवाई फ्री, किसानों को खराब फसल पर 20000 मुआवजा, गेस्ट टीचर को पक्का करना, मोहल्ला क्लिनिक, गरीब विद्यार्थियों को बिना गारंटी एजुकेशन लोन, 2500 बुढ़ापा व विकलांग पेंशन व अन्य तमाम ऐसे बेहतरीन कार्य किए हैं जो सीधे आम जनता की भलाई से जुड़े हुए हैं।
नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।
जबकि हरियाणा में बीजेपी की खट्टर सरकार ने प्रदेश का भाईचारा बिगाडऩे व प्रदेश को जलाने के अलावा कुछ भी नहीं किया है। आम आदमी पार्टी हरियाणा खट्टर सरकार के घोषणा पत्र में किए गए झुठे वादों की याद दिलाकर उनकी नाकामीयों को जनता के सामने रखेगी। इस अवसर पर लोकसभा की विधानसभाओं के संगठन मंत्रियों में जगदीश राय नलवा, परमजीत सिंह आदमपुर, सतीश ढाका बरवाला, रमेश वर्मा उकलाना, वेणु जैन हिसार, कृष्ण उचाना व हरपाल दूहन क्रांति हांसी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

गिरफ्तारी के बावजूद कम नहीं हुआ आंगनवाड़ी महिलाओं का उत्साह

Jeewan Aadhar Editor Desk

एक्सटेंशन लेक्चरर्स ने अपनी मांगों को लेकर सिटी मैजिस्टे्रट को दिया ज्ञापन

जस्टिस फॉर गुड़िया : पुलिस कप्तान ने पत्रकारवार्ता में संशय रखा बरकरार

Jeewan Aadhar Editor Desk