देश

भारतीय सेना बोली सुधर जा पाक, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली
आखिकार भारत ने पाकिस्तान से दो टूक कह दिया है कि अगर पाकिस्तानी सेना घुसपैठ को बढ़ावा देती रही और एलओसी के पार फायरिंग करती रही, तो भारतीय सेना उचित जवाबी कार्रवाई करेगी।

भारत के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिटरी ऑपरेशंस (डीजीएमओ) ने सोमवार सुबह 10:30 बजे पाकिस्तानी डीजीएमओ से बातचीत की। इस बातचीत के लिए पाक के डीजीएमओ ने अनुरोध किया था। दोनों अधिकारियों के बीच एलओसी के मौजूदा हालात पर बातचीत हुई।

भारतीय पक्ष ने कहा कि हम सीमा पर शांति बनाए रखना चाहते हैं , लेकिन यह पाकिस्तान के इरादों और कदमों पर निर्भर है। अगर पाकिस्तानी सेना घुसपैठ को बढ़ावा देती रही और एलओसी के पार फायरिंग करती रही, तो भारतीय सेना उचित जवाबी कार्रवाई करेगी। इस सिलसिले में पाकिस्तानी सेना के बेवजह उकसावों की ओर ध्यान दिलाया गया।

पाकिस्तान के डीजीएमओ ने नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा उठाया, जिस पर भारतीय पक्ष ने उन्हें कहा कि हमारी सेना प्रफेशनल है और नागरिकों को किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाएगी।

Related posts

31 मई तक लॉकडाउन, NDMA ने जारी किए निर्देश

पत्नी ने छोड़ी BJP तो सांसद ने कर ली तलाक देने की तैयारी

Jeewan Aadhar Editor Desk

अब सिर्फ 4 राज्यों में ही बची कांग्रेस की सरकार

Jeewan Aadhar Editor Desk