राशिफल

राशिफल: 24 दिसंबर, रविवार

जीवन आधार प्रतियोगिता में भाग ले और जीते नकद उपहार

नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।

जीवन आधार न्यूज पोर्टल के पत्रकार बनो और आकर्षक वेतन व अन्य सुविधा के हकदार बनो..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

साप्ताहिक राशिफल: 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2017

मेष- आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था बनाने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है।

वृष- राज्य मान-प्रतिष्ठा और उत्तम प्रकार की धन सम्पत्ति मिलने के योग हैं। आज चन्द्रमा भी दशम भाव में सुख शान्ति का कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे।

मिथुन- आज का दिन भाग दौड़ और विशेष चिन्ता में व्यतीत होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि और मेहमान भी कुछ लम्बा पड़ाव डालना चाह रहे हैं।

कर्क- कर्क राशि चन्द्रमा की राशि है। आज राशि से सप्तम चन्द्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें।

सिंह- बुध के साथ होने से कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्टा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।

कन्या- आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आ सकते हैं। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें।

तुला- आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से तृतीय भाव में कोष वृद्धि व मन संतोष कारक है। आज का दिन आनन्द में बीतेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं।

वृश्चिक- राशि का स्वामी आज के दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी।

धनु- आपकी राशि का स्वामी देव गुरू बृहस्पति पिछले कईं दिनों से तुला राशि कन्या में चल रहा है, चन्द्रमा भी आज तृतीय भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोषवृद्धि कर सकता है।

मकर- व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले।

कुंभ- आज आपकी राशि का स्वामी शनि एकादश भाव में आपकी भाग्य वृद्धि करेगा। धन, धर्म कीर्ति की वृद्धि होगी।

मीन- आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति तुला राशि का होकर अष्टम आयु पत्नी भाव में चल रहा है। मनोरथ सिद्धि कारक है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

5 दिसंबर 2019 : जानें गुरुवार का राशिफल

18 December 2025 Ka Rashifal : आज सुनफा योग का संयोग, शिव कृपा से लकी रहेंगे मेष धनु समेत पांच राशियों के जातक, करियर कमाई में होगी उन्नति, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

17 July 2023 : आज इन राशियों का सितारा रहेगा बुलंदियों पर, जानें अपना आज का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk