फतेहाबाद

अब नहीं मनचलों की खैर…छात्राओं से की छेड़खानी तो मिलेगा ‘जोरदार अटैक’

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

आॅप्रेशन दुर्गा के तहत पुलिस विभाग की तरफ से बच्चों को सेल्फ डिफेंस के बारे में जागरूक किया गया। अभियान के तहत महिला पुलिस ने छोटे बच्चों से लेकर कक्षा 10 तक की छात्राओं को गुड टच और बेड टच की जानकारी दी गई। जीवन आधार प्रतियोगिता में भाग ले और जीते नकद उपहार
महिला पुलिस कर्मचारियों ने प्रैक्टिकल जानकारी देते हुए छात्राओं को आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए। महिला पुलिसकर्मियों ने डेमो के माध्यम से बताया कि यदि कोई बदमाश उन्हें छूने का प्रयास करे तो उससे कैसे निपटा जाए। पीछे से पकड़ने की कोशिश करने वाले बदमाश को कैसे सबक सिखाया जाए। इसके साथ ही एक से अधिक संख्या में बदमाश हो तो उनको कैसे काबू किया जाए—इस बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।

छात्राओं को बताया गया कि वे अपने उंगलियों से बदमाश को काबू कर सकती है, इसके अलावा दुप्पटे से भी बदमशों को निर्बल किया जा सकता है। डीएसपी राजेंद्र तोमर ने बताया कि आज फतेहाबाद शहर और कुम्हारियां गांव के स्कूल में अभियान चलाया गया है। यह अभियान निरंतर आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने सभी छात्राओं को पुलिस के हेल्पलाईन से अवगत करवाया, ताकि विपरीत परिस्थिती में वह तुरंत पुलिस से मदद ले सके।
महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने बताया कि आज सेल्फ डिफेंस सिखने की छात्राओं को बहुत आवश्यकता है। इसे सिखकर छात्राएं स्वयं अपनी सुरक्षा कर सकती है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपनी बेटियों को आत्मरक्षा की शिक्षा अवश्य दिलवाएं। इस दौरान स्कूल प्राचार्या ने भी सेल्फ डिफेंस पर विस्तृत जानकारी छात्राओं को दी। जीवन आधार न्यूज पोर्टल के पत्रकार बनो और आकर्षक वेतन व अन्य सुविधा के हकदार बनो..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

छात्राओं ने पुलिस के इस जागरुकता अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि महीने में एक बार पुलिस को स्कूलों में आना चाहिए। इससे छात्राओं के मन में जो पुलिस के प्रति खौफ होता है—वह दूर होगा। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम से उन्हें आत्मसुरक्षा के गुर तो सिखने को मिले ही है, साथ में उनमें आत्मबल भी बढ़ा है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

दुकानदार को बातों में उलझाकर हजारों की नगदी चुराई, चोर हुआ सीसीटीवी कैमरों में कैद

24 साल का श्रवण कई जिंदगियों में जहर घोलने की फिराक में गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk

साढ़े तीन लाख का सफेद जहर युवाओं की रगों में चढ़ाने के लिए आए समाज के शत्रु, पुलिस ने किया गिरफ्तार