हिसार

भाजपा राज में हर वर्ग परेशान, आने वाला दौर फिर कांग्रेस का :अशोक तंवर

हिसार,
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा अशोक तंवर ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि पिछले साढ़े तीन साल युवा, कर्मचारी, किसान, मज़दूर, कामकाजी वर्ग के लिए परेशानी भरे साबित हुए है। बिगड़ती क़ानून व्यवस्था से गऱीब व व्यापारी वर्ग ख़ुद को असुरक्षित समझने लगा है। उन्होंने आज यह बात हिसार जिले की नलवा विधानसभा क्षेत्र के आज़ाद नगर में कर्ण सिंह कांवलिया की ओर से आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। नौकरी की तलाश है..तो यहां क्लिक करे।
डा तंवर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन सर्वोपरि होती है लेकिन भाजपा की केंद्र और हरियाणा सरकार के कामकाज में जनता को हाशिए पर रखा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवा नेतृत्व राहुल गांधी की अगुवाई में देश भर में भाजपा के झूठे वायदों को उजागर करने का काम किया जा रहा है। हरियाणा में यूरिया को लिए मारामारी करते किसान, आधी अधूरी तैयारियों से व्यापारियों पर थोपे गए गब्बर सिंह टैक्स, अपने ही घरों में असुरक्षित गऱीब लोग अब अगले चुनाव का इंतज़ार कर रहे है कि कब इस जनविरोधी सरकार से पीछा छूटेगा। जीवन आधार प्रतियोगिता में भाग ले और जीते नकद उपहार

आज़ाद नगर व गंगवा गाँव की ओर से डा अशोक तंवर का पगड़ी बाँध, फूलमालाओं व शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।
डा अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस सरकार को कार्यकाल में आज़ाद नगर क्षेत्र मे जमकर विकास हुआ लेकिन हरियाणा की मौजूदा सरकार की इस विकास पर नजऱ लग गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश भर में जनविरोधी सरकार की नीतियों से परेशान जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आने वाला दौर कांग्रेस का है क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार को उखाडऩे के लिए तैयार है। आज़ाद नगर में डा अशोक तंवर का जगह-जगह स्वागत हुआ तथा इनेलो-भाजपा छोड़कर अनेक परिवार कांग्रेस में शामिल हुए। जीवन आधार न्यूज पोर्टल में पत्रकार बने .. आकर्षक वेतन व अन्य सुविधाएं ले..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन भूपेन्द्र गंगवा, आईटी सैल के ज़िलाध्यक्ष नवदीप गोदारा, वरिष्ठ नेता मंगतराम लालवास, पूर्व तहसीलदार ओमप्रकाश कांवलिया, रविंद्र चोपड़ा, निगम पार्षद नरेंद्र शर्मा, भारत शर्मा, मुकेश डाबला, राकेश कावलिया, अनिल, सुनील, चानन राम, शंकर लाल मेहरा, बलवान राठी, रामचंद्र, भूप सिंह पटवारी, रामचंद्र चाहलिया, रूपराम दौलतपुरिया, मैनपाल फूला, सुभाष बरोड सहित अनेक कांग्रेस नेता व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

बाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जीता डॉ कलाम हाउस

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : प्रेम विवाह करने पर युवक, बहन और सास पर जानलेवा हमला

Jeewan Aadhar Editor Desk

महाबीर कालोनी जलघर में फिर हुआ हादसा, राजेश हिन्दुस्तानी लंबे समय से उठा रहे जलघर की दीवारों को ऊंचा करने की मांग

Jeewan Aadhar Editor Desk