दुनिया शिक्षा—कैरियर

देश और दुनिया के इतिहास में 28 दिसंबर

देश और दुनिया के इतिहास में 28 दिसंबर

1668 – मराठा शासक शिवाजी के पुत्र संभाजी की मुग़ल शासक औरंगजेब द्वारा कैद करके यातना देने के कारण मौत हो गयी।
1767 – किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।
1836 – स्पेन ने मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1885 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन बंबई में हुआ ,जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।
1896- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में पहली बार बन्दे मातरम् गाया गया।
1926- इंपिरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
1928- कोलकाता में पहली बार बोलती फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।
1942 – रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने , जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ानें भरी।
1950 – द पीक डिस्ट्रिक्ट ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।
1957 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 – चीन ने लोप नोर में परमाणु परीक्षण किया।
1974 – पाकिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप में 5200 मरे।
1976 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1984 – श्री राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीत मिली।
1995 – पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने,
विश्व सिनेमा का दूसरी सदी में प्रवेश।
2000 – भारतीय डाक विभाग द्वारा वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में पांच डाक टिकटों के सेट में 3 रुपये का एक सचित्र डाक टिकट जारी किया गया।
2003 – इस्रायल ने कज़ाकिस्तान के बैंकानूर अंतरिक्ष स्टेशन से दूसरा वाणिज्य उपग्रह छोड़ा।
2007 – रूस ने ईरान के बुशेहर विद्युत संयंत्र के लिए परमाणु ईधन की दूसरी खेप खेप भेजी।
2013 – आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनायी।

28 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1900 – गजानन त्र्यंबक माडखोलकर – मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार थे।
1932 – धीरूभाई अंबानी – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति थे।
1937 – रतन टाटा, भारतीय उद्योगपति
1952 – अरुण जेटली, भारतीय राजनेता।

28 दिसंबर को हुए निधन

1940 – सुन्दरलाल शर्मा – बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता थे।
1972 – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक।
1974 – हीरा लाल शास्त्री – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री।
1977 – सुमित्रानंदन पंत, हिन्दी कवि।
2008- अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन हो गया।

28 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

सर्वश्री सुमित्रा नंदन पंत , सुरेश कात्यायन , हीरालाल शास्त्री , सुन्दर लाल शर्मा व राजगोपालाचार्य स्मृति दिवस ।

Related posts

ग्लोबल वॉर्मिंग से बचने के लिए अमेरिका में खिसक रहे हैं पेड़

ईरान-इराक बॉर्डर पर 7.3 तीव्रता का भूकंप

Jeewan Aadhar Editor Desk

काठमांडू में बांग्लादेश का विमान क्रैश, 71 लोग थे सवार, 50 लोगों की मौत