फतेहाबाद

रोडवेज कर्मचारियों ने 2 जनवरी को चक्का जाम करने की दी चेतावनी

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
आरटीए द्वारा फतेहाबाद से वाया भूना, जाखल रूट पर मनमाने ढंग से फेरे बढ़ाने के चलते रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है। इसके विरोध में बस अड्डा परिसर में आज सभी यूनियनों द्वारा सांकेतिक धरना देते हुए अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आज दिए गए धरने की अध्यक्षता सभी यूनियनों के प्रधान सूरजभान चोपड़ा, ईश्वर सहारण, मनोज कुण्डू, साधुराम, राजेश कुमार तथा सलेन्द्र कन्हड़ी ने संयुक्त रुप से की।
धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आरटीए फतेहाबाद प्राइवेट बस मालिकों के साथ मिलीभगत करके रोडवेज विभाग को भारी चूना लगा रहा हैं। प्राइवेट बसों को मनमाने ढ़ंग से फेरे बढ़ाने दिए जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन तेज करने पर मजबूर होंगे और 2 जनवरी को फतेहाबाद डिपो का चक्का जाम किया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी।
धरने को सितेन्द्र कुमार ग्रोवर, सुभाष बिश्नोई, सुभाष सिघड़, अनिल भाटिया, रामदिया, हवा सिंह राड़, जगदीश पूनियां, मोहन लाल सहारण, सुखदेव, रामनिवास व कृष्ण नहला ने भी संबोधित किया।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

विधायक व एसडीएम ने किया रतिया क्षेत्र के गांवों का औचक निरीक्षण

2 हजार के चक्कर में नौकरी पर लटकी तलवार, जेल की खानी पड़ेगी हवा

Jeewan Aadhar Editor Desk

40 हजार की नकदी, 21 मोबाइल सहित दो सट्टेबाज गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk