फतेहाबाद

प्रेम में अंधी पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव नहर में फैंका

टोहाना(नवल सिंह)
प्रेम किस कदर अंधा हो सकता है, इसका एक उदाहरण टोहाना के आजाद नगर में देखने को मिला। यहां एक महिला ने प्रेमी के प्यार में इस कदर अंधी हुई कि अपने पति को मौत के घाट उतार दिया और शव को नहर में बहा दिया। चौकान्ने वाली इस घटना का खुलासा उसके ही पुत्र ने किया। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

मृतक के चाचा बलविंदर ने बताया कि उसके भतीजे अनिल कुमार का विवाह 15 साल पूर्व चंदड निवासी अमरजीत कौर से हुआ था। वह काम-काज के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता था। इसी दौरान उसकी बहू के गांव के ही युवक विनोद के साथ नजायज संबंध बन गए। दो जनवरी को अनिल काम से घर वापस अाया था। नौकरी की तलाश है..तो जीवन आधार बिजनेस प्रबंधक बने और 3300 रुपए से लेकर 70 हजार 900 रुपए मासिक की नौकरी पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

उसकी पत्नी ने विनोद संग मिलकर उसे शराब पिलाई और बाइक पर बिठाकर ले गए और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। वहीं जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्हें गीता काॅलोनी निवासी अनिल के लापता होने की शिकायत मिली थी। अब चार दिन बाद पुलिस को नहर से शव मिलने की सूचना मिली, लेकिन अभी तक नहर से शव को निकाला नहीं जा सका है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के अाधार पर केस दर्ज कर दोनों अारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनका कहना है पूछताछ के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

गौपुत्र सेना ने भूना में गायों से भरा ट्रक पकड़ा

युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या, पुलिस लगी मामले की जांच में

परीक्षाओं से तनाव लेने की बजाए अपने जीवन का लक्ष्य मानकर करें इसकी तैयारी : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk