हिसार

जिले में मिले दो अज्ञात शव


हिसार

रेलवे स्टेशन के नजदीक बीती देर रात एक अज्ञात युवक का शव पुलिस को बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के डेड हाऊस में पहचान के लिए रखवा दिया है। सब्जी मंडी पुलिस चौकी में तैनात एचसी अनूप सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर किसी भी तरह की चोट के कोई निशान नहीं है। मृतक की उम्र करीबन 22 वर्ष की है और घीया रंग की टी-शर्ट पहने हुए है। हलके हरे रंग की बनियान, नीले सफेद रंग की लोअर और भुरे रंग का धारीधार कच्छा पहने हुए है। उन्होंने कहा कि युवक की पहचान के लिए रेलवे स्टेशन परिसर के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, वहीं आसपास के क्षेत्र में मृतक की पहचान के लिए मौजिज लोगों को बताया गया है।
वहीं गांव शिकारपुर के नजदीक स्थित नहर पुलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव बुरी तरह से गली-सड़ी अवस्था में है। आरंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक की उम्र तकरीबन 42 वर्ष की है। मृतक के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं है। मृतक ने सलेटी रंग की पैंट, सफेद रंग का लोअर, नीले रंग का कच्छा, धारीदार शर्ट पहनी हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई जोहरीमल ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए शिकारपुर गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी सूचना दी गई है। मृतक का शव सिविल अस्पताल के शव-गृह में रखा गया है। यदि अगले 72 घंटे में शव की पहचान नहीं हो पाई तो सामाजिक संगठनों के सहयोग से शव का विधिवत तरीके से अंतिम संस्कार करवाया जाएगा।

Related posts

हिसार में भाजपा की बैठक को लेकर तनाव, किसानों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Jeewan Aadhar Editor Desk

हैंडवॉश के लिए नगर निगम ने शौचालयों में रखवाये लिकविड, सार्वजनिक जगहों पर रखाई पानी की टंकियां

Jeewan Aadhar Editor Desk

गेहूं के पत्ते हो सकते हैं पीले, सरसों में सफेद रतुआ भी संभावित, सचेत रहें किसान

Jeewan Aadhar Editor Desk