देश

‘भारत का बिन लादेन’ अब्दुल गिरफ्तार

नई दिल्ली,
गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी हमले के मद्देनजर दिल्ली पुलिस द्वारा बरती जा सतर्कता के चलते बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सिमी और इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े एक मोस्ट वांटेड आतंकी अब्दुल सुभान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। कुरैशी साल 2008 में हुए गुजरात सीरियल ब्लास्ट का मास्टर माइंड है। इसे भारत का बिन लादेन भी कहा जाता है।

खुफिया एजेंसियों द्वारा जारी आतंकी हमले के अलर्ट के मद्देनजर दिल्ली पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गुजरात को दहलाने का आरोपी आतंकी अब्दुल सुभान कुरैशी दिल्ली में मौजूद है। वह गणतंत्र दिवस पर दिल्ली को दहलाने की साजिश रच कर इसे अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी पर 4 लाख रुपए का इनाम रखा गया था।

भारत के बिन लादेन के नाम से कुख्यात अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर को पेशे से इंजीनियर है। इसे बम बनाने में महारत हासिल है। सुरक्षा एजेंसियों को 11 जुलाई 2006 में मुंबई में हुए ट्रेन ब्लास्ट में इसकी तलाश है। इसके अलावा दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में हुए धमाकों में भी इसका हाथ है। इंडियन मुजाहिदीन के सारे ऑनलाइन काम भी यही करता है।

21 अगस्त 2001 को इसे नागौरी के साथ मुंबई में सिमी की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी देखा गया था। एनआईए की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में उसका नाम शामिल है। उसके माता-पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, लेकिन फिलहाल मुंबई में जाकर बस गए हैं। तौकीर वर्ष 1999 और 2000 के दौरान आतंकी गतिविधियों में शामिल हुआ था। अब जाकर गिरफ्तार हुआ है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

BJP-RSS में मंथन शुरू, आर्थिक हालात और सरकार की नीतियों की होगी समीक्षा

जम्‍मू बस स्‍टैंड पर आतंकी हमला, दो जवान सहित पांच जख्‍मी

कार पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, 5 गोलियां मारकर युवक की हत्या

Jeewan Aadhar Editor Desk