देश

तेल ड़लवाया और नगदी छीन कर भाग गए

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
अपराधियों के हौंसले दिन—प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे है। रतिया में मंगलवार रात करीब 11 बजे फतेहाबाद रोड़ स्थित भोला पेट्रोल पंप पर एक कार में 4—5 युवक आए। उन्होंने पंप पर मौजूद कारिंदे से तेल ड़ालने को कहा। कारिंदे हरजिन्द्र के तेल ड़ालने के बाद युवकों ने उसे 500 रुपए को नोट दिया। कारिंदा ने बकाया देने के लिए जेब से जैसे ही पैसे निकाले,कार में बैठे एक युवक ने छपटी मारकर पैसे छीन लिए और कार भगा ली। कार पंजाब नंबर की बताई जा रही है। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस आती इससे पहले ही युवक क्षेत्र से बाहर निकल चुके थे। हरजिंद्र के अनुसार युवक करीब 3400 रूपये की राशि लेकर फरार हुए है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज के जरिए युवकों का पता लगाने में जुटी है।

Related posts

पूर्व में किए गुनाहों के कारण होती है कैंसर जैसी घातक बिमारियां

Jeewan Aadhar Editor Desk

राष्ट्रपति चुनाव- मीरा कुमार ने भरा नामांकन

AAP का फैसला: तीन में से एक राज्य सभा सदस्य होगा इकॉनमिस्ट या सीए

Jeewan Aadhar Editor Desk