हरियाणा

हुड्डा को अपने काले कारनामों की वजह से जाना होगा जेल : अभय

 
हिसार। भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का राग तो अलाप रही है, लेकिन सरकार का यह नारा केवल सफेद हाथी बनकर रह गया है। प्रदेश में हर रोज महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। सरकार की नाकामीयों के वजह से आज महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है।
यह बात हरियाणा विधान सभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने मंगलवार को हिसार में युवा जिला अध्यक्ष अमित बूरा के सेक्टर 13 स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि  भाजपा सरकार के मंत्री और विधायक केवल सत्ता का सुख भोगने में व्यस्त है। भाजपा सरकार बनने के बाद से ही कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो चुकी है, अपराधियों के हौसले बुलंदियों पर है। लड़कियों के मां बाप अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है। उन्होंने कहा कि हाल ही में घटित दुष्कर्म की घटना व प्रदेश में दिनों दिन बढ़ते जा रहे महिला विरुद्ध अपराधों को लेकर इनेलो की महिला विंग विधायक नैना चौटाला व महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा शीला भ्याण के नेतृत्व में 19 मई को सोनीपत में प्रदर्शन करते हुए सरकार को महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ज्ञापन सौंपेगी। उन्होंने कहा कि अगर फिर भी सरकार नहीं चेती तो फिर प्रदेश की लाखों महिलाओं को साथ लेकर इनेलो दिल्ली में प्रदर्शन करेगी और केंद्र सरकार से प्रदेश सरकार को बर्खास्त करके प्रदेश में राष्ट्र्रपति शासन की मांग करेगी।
अभय चौटाला ने कहा कि आज 10वीं पास करके गांव की लड़कियां सरकार से अपने गांवों के स्कूलों को अपग्रेड करने की मांग करती है, लेकिन भाजपा सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं देती और मजबूर होकर उन बच्चियों को अपनी पढ़ाई बीच में अधूरी छोडऩी पड़ती है। प्रदेश भाजपा सरकार को पूर्णतया फेल करार देते हुए अभय चौटाला ने कहा कि यह सरकार खुद तो जनता के विश्वास पर खरी नहीं उतर पाई। यहां तक कि सरकार को अपने अधिकारियों पर भी भरोसा नहीं है। तभी आये दिन हर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले हो रहे है। यहां तक की ढाई अरसे के दौरान प्रदेश में चार डीजीपी बदले जा चुके है। जब तक अधिकारियो में स्थायित्व नहीं आएगा, तब तक प्रदेश में एक अच्छी व्यवस्था बहाल नहीं हो सकती। विपक्ष के नेता अभय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर सीबीआई कार्यवाही पर बोलते हुए कहा कि हुड्डा को अपने काले कारनामों की वजह से जेल तो जाना ही पड़ेगा।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र लितानी, विधायक रणवीर गंगवा, वेद नारंग, अनूप धानक, पूर्व विधायक पूर्णसिंह डाबड़ा, शीला भ्याण, सतबीर वर्मा, सजन लावट, युवा जिला अध्यक्ष अमित बूरा, एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, तरुण जैन, विपिन गोयल, जाट संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतपाल पालु, सिल्क पुनिया, रमेश गोदारा, नरेश पुनिया, योगेश गौतम, रमेश चुघ, दिलदार पूनिया, जस्सी पेटवाड़, रामचंद्र बैनीवाल, राजकुमार सलेमगढ़ सहित बहुत से इनेलो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

प्रदेश भर में किसानों का जोरदार प्रदर्शन

IAS नितिन कुमार यादव की पत्नी ने की खुदकुशी, इंडियन पोस्टल सर्विस में तैनात थी मृतका

Jeewan Aadhar Editor Desk

चंबल के बीहड़ों से आया किसानों का अनोखा मित्र