हरियाणा

कुलदीप बिश्नोई ने राहुल गांधी से की मुलाकात, करीब 50 मिनट तक प्रदेश के हालात पर की चर्चा

नई दिल्ली,
सोमवार को शाम 5.15 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लंबी मुलाकात हुई। लगभग 50 मिनट तक चली इस वार्ता में कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालातों, हरियाणा की भाजपा सरकार की विफलताओं तथा राज्य में बढ़ रहे क्राईम पर विस्तार से चर्चा की।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

कुलदीप बिश्नोई ने राहुल गांधी को जल्द हरियाणा आने का न्यौता  दिया। कुलदीप बिश्नोई ने राहुल गांधी को बताया कि हरियाणा की खट्टर सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और प्रदेशवासी कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर होती जा रही है। छोटी-छोटी बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिन पर लगाम कसने में भाजपा सरकार असफल साबित हो रही है।
उन्होंने बताया कि नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की हरियाणा को लेकर हाल में आई रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में साल 2016 के दौरान प्रदेश में सामूहिक दुष्कर्म की 191 घटनाएं हुई थी। राष्ट्रीय स्तर पर सामूहिक दुष्कर्म की औसत जहां महज 0.3 फीसदी है, वहीं सूबे में यह औसत 1.5 फीसदी है। पिछले साल हरियाणा में दुष्कर्म के कुल 1189 केस दर्ज किए गए थे। जिनमें से करीब 44 फीसदी अथवा करीब 518 घटनाओं में पीड़ितों की उम्र 18 साल से कम रही है। 2018 के जनवरी माह में ही अभी तक हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं हो चुकी हैं। 
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

कविता जैन के काफिले को इनेलो कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Jeewan Aadhar Editor Desk

बस अड्डों पर लगेंगे CCTV कैमरे, बसों में होगा GPS सिस्टम

प्रदेश का हर किसान बनेगा बिजली उत्पादक, बिजली बेचकर कमायेगा पैसा