हरियाणा

धूमधाम से मनाया गया प्रदेश में गणतंत्र दिवस

रोहत​क,
शुक्रवार को 69वां गणतंत्र दिवस के रंग में हरियाणा रंगा रहा। इस दौरान प्रदेश के सभी गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने अम्बाला में सलामी ली तो सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रोहतक में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान हरियाणा पुलिस के जवानों ने परेड में हिस्सा लिया तो स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

हिसार में गणतंत्र दिवस समारोह में विधानसभा अध्‍यक्ष कंवरपाल गुर्जर पहुंचे। कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। झज्जर में बतौर मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री कविता जैन पहुंची। पानीपत में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु शिवाजी स्टेडियम पहुंचे और झंडा फहराया। कैथल में परिवहन मंत्री कृष्ण पाल गुज्जर ने परेड की सलामी ली और ध्वजारोहण किया। यमुनानगर में राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे। उन्होंने गणतंत्र दिवस की परेड की सलामी ली। चरखी दादरी में मंत्री बनवारी लाल गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। जींद में राज्‍य मंत्री कर्णदेव कांबोज ने झंडा फहराया। रेवाड़ी में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ पहुंचे और गणतंत्र दिवस परेड में मुख्यातिथि रहे। सिरसा में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मंत्री विपुल गोयल शामिल हुए।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

पत्नी ने भेजी फर्जी प्रोफाइल से अश्लील फोटो, पति की गई जॉब

मोदी ने हरियाणा को दिए बड़े तोहफे, विपक्ष पर जमकर गरजे

Jeewan Aadhar Editor Desk

खारा बरवाला में प्रशिक्षण व जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को दिए टिप्स