देश

नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म, तीन सहपाठी स्‍टूडेंट गिरफ्तार

नई दिल्ली,
राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले के उत्तम नगर थाना इलाके में एक नाबालिग स्टूडेंट ने अपनी ही क्लास के चार स्टूडेंट्स पर उसके साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्र है कि स्टूडेंट्स उसके साथ कभी स्कूल के अंदर वॉशरूम में तो कभी घर के पास पार्क में कुकर्म करते थे। आरोप लगाने वाले स्टूडेंट का कहना है कि उसके साथ ऐसा करीब दो साल से चल रहा था। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दे रखी थी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

पुलिस का कहना है कि पोक्सो और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्जकर तीन आरोपी छात्रों को पकड़ लिया गया है। सभी नाबालिग हैं। फरार चौथे आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि स्टूडेंट से शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई है। इस बीच पीड़ित छात्र के परिवारवालों ने बताया है कि उनका लड़का एक सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ता है।

उन्होंने बताया कि जब उनका लड़का 8वीं क्लास में था, तभी से उसकी क्लास के चार लड़के उसके साथ कुकर्म करते थे। विरोध करने पर उसे ब्लेड और चाकू दिखाया जाता था और जान से मारने की धमकी देते थे। स्टूडेंट ने सोमवार को मम्मी से इस पूरे मामले के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।

बताया जा रहा है कि इस मामले में आरोप लगाने वाले स्टूडेंट ने एक टीचर से भी शिकायत की थी, लेकिन परिवाल वाले इस बारे में खुलकर नहीं बता रहे हैं कि स्कूल की ओर से उन्हें मदद की गई या नहीं। हालांकि पुलिस का कहना है कि स्कूल के अंदर स्टूडेंट के साथ कुकर्म नहीं किया गया।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

तीन तलाक: आज लोकसभा में पेश होगा विधेयक

Jeewan Aadhar Editor Desk

महंगाई की आहट, सकपकाई मोदी सरकार ने आयात-निर्यात पर शुरू की बंदिशें

Jeewan Aadhar Editor Desk

पति-पत्नी मिलकर करते थे ड्रग्स की सप्लाई, अरेस्ट

Jeewan Aadhar Editor Desk