उत्तर प्रदेश

भतीजी को ब्लैकमेल करने में बुरे फंसे चचेरे चाचा

लखनऊ,
आशियाना इलाके में रहने वाली एक विवाहिता को उसके चाचा ने ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें डालकर उसे धमकी दे रहा था। मामला विमिन पावर लाइन पहुंचा तो आशियाना थाने में आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। अब पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

बंगला बाजार में रहने वाली विवाहिता ने आशियाना थाने की पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके रिश्ते के चाचा फैजाबाद निवासी रविशंकर ने कुछ माह पहले उसे फोन किया। वह उससे पैसे मांग रहे थे और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहे थे। विरोध करने पर उसने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने उनकी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन उसने फेसबुक पर अकाउंट बनाकर और उस पर पीड़िता की फोटो डाल दी। इसकी जानकारी पीड़िता को हुई तो उसने आरोपित को फोन किया तो उसने फिर वही मांगें रखीं। परेशान होकर पीड़िता ने आपबीती पति को बताई तो उन्होंने विमिन पावर लाइन की मदद ली। वहां से उन्हें आशियाना थाने भेजा गया। आशियाना पुलिस ने आरोपित रविशंकर के खिलाफ आईटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

योगगुरु रामदेव ने ‘मताधिकार और सरकारी नौकरी’ के लिए दिया बड़ा बयान—जानें विस्तृत रिपोर्ट

शव घर तक पहुंचाने के लिए ऐंबुलेंस चालकों ने मांगी रिश्वत

PM मोदी बोले—मास्क पर ज्यादा खर्च न करे, दिया नया मंत्र—जानें विस्तृत रिपोर्ट