हिसार

भाजपा हुड्डा के रथ को नहीं, अनर्थ को रोकना चाहती है : बराला

हिसार,
टोहाना के विधायक एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के रथ को नहीं बल्कि कांग्रेस के हाथों होने वाले अनर्थ को रोकना चाहती है। वे आज यहां पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी, संगठन व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जींद रैली से जुड़े विभिन्न विषयों पर पत्रकारों से बात की और उनके सवालों के जवाब दिए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, जिला महामंत्री सुजीत कुमार व आशा रानी व प्रदेश सचिव कर्णसिंह रानौलिया भी मौजूद थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा किस प्रकार की राजनीति कर रहे हैं, यह तो वे ही जानें लेकिन भाजपा का उन्हें या उनकी रथयात्रा को रोकने का कोई उद्देश्य नहीं है, बल्कि हम तो अनर्थ को रोकना चाहते हैं। उन्होंने प्रश्र करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा जनता को बताएं कि मानेसर जमीन का घोटाला किसके शासनकाल में हुआ था। यदि घोटाला कांग्रेस के शासनकाल में और हुड्डा के मुख्यमंत्री रहते हुआ है तो जांच का सामना भी तो उन्हें ही करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी बदले की राजनीति नहीं करती है। यदि ऐसा करना होता तो प्रदेश सरकार को बने तीन साल हो गए, हमने आज तक किसी पर बदले की भावना से कार्रवाई नहीं की।
लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ करवाने के सवाल पर श्री बराला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कभी यह नहीं कहा कि हम प्रदेश में समय से पूर्व चुनाव करवाना चाहते हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मत है कि यदि देश भर में लोकसभा व विधानसभाओं के चुनाव एक साथ करवाए जाएं तो यह देशहित में होगा। देशहित के मद्देनजर उनकी बात का समर्थन मुख्यमंत्री ने किया था। उन्होंने कहा कि लोकसभा व विधानसभाओं के चुनाव एक साथ करवाने का निर्णय भी अकेले मोदी जी के हाथ में नहीं बल्कि सभी राजनीतिक दलों की आपसी सहमति से ही संभव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा के चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही होंगे।
श्री बराला ने कहा कि 15 फरवरी को जींद में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ऐतिहासिक व अभूतपूर्व रैली होगी। इसकी खास बात यह होगी कि इसमें प्रदेश के सभी 17018 बूथों से मोटरसाइकिल सवार युवाओं की भागीदारी होगी। इसके लिए प्रदेश के सभी बूथों पर 1 से 7 फरवरी तक पंजीकरण का कार्य चल रहा है जिसकी शुरुआत उन्होंने रोहतक में पार्टी मुख्यालय से की थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की रैली को लेकर युवाओं व प्रदेशवासियों में अपार उत्साह है। उन्होंने कहा कि कल सुबह हिसार में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके जींद रैली के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की जाएगी और रैली में हिसार की अभूतपूर्व भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाई जाएगी।
इस अवसर पर सीमा गैबीपुर, एडवोकेट कृष्ण खटाना, जिला सचिव कृष्ण बिश्रोई, रणधीर सिंह धीरू, सुरेश गोयल धूपवाला, बाबूलाल अग्रवाल, डॉ. सुल्तान सिंह, अनिल गोदारा, राजेंद्र गुप्ता, महावीर प्रसाद जांगड़ा, राजेंद्र गुप्ता, संदीप गंगवा व प्रकाश अग्रवाल सहित भाजपा के अनेक नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

आदमपुर में बड़ा कोरोना विस्फोट—मिले 32 संक्रमित, गांवों में 30 पॉजिटिव

जाम व अतिक्रमण हटाने को लेकर जनसेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन

आत्मरक्षा में सक्षम करके लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना वर्तमान समय की मांग : डॉ. सुभाष चंद्रा