फतेहाबाद

खाबड़ा कलां की गायब चचेरी बहनों के शव नहर से मिले

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
शनिवार को गांव मेहुवाला से गुजर रही फतेहाबाद ब्रांच नहर क्षेत्र से गायब हुई दोनों चचेरी बहनों के शव आज बनमंदौरी के पास नहर में मिल गए हैं। शव पानी के कारण नीले पड़ चुके हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव खाबड़ा कलां की दो चचेरी बहनें स्कूल बैग लेकर मेहुवाला स्थित फतेहाबाद ब्रांच नहर पर पहुंची थी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने उन्हें भट्टूकलां की तरफ से बैग लेकर नहर की तरफ जाते हुए देखा था और उन्हें पटरी के पास भी देखा गया। इसके बाद नहर की पटरी पर दोनों के बैग और जूतियां पड़ी मिली, जबकि दोनों युवतियां वहां नहीं थी। इसके चलते पुलिस को अगवात करवाया गया। पुलिस ने युवतियों के बैग से मिले कापियों, आधार कार्ड के आधार पर उनकी पहचान की और उसके बाद से दोनों की तलाश जारी थी। बताया जा रहा है कि छात्राएं फतेहाबाद के एक कम्प्यूटर सेंटर पर भी शिक्षा ग्रहण करने आती थी। पुलिस ने नहर में सर्च अभियान चलाया और पानी कम करवाकर दोनों की तलाश की। इसके बाद आज सविता व प्रणीता नामक युवतियों के शव बनमंदौरी के पास नहर में मिल गए हैं।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

लव इन रिलेशनशीप में बच्चें बने बाधा, प्रेमी ने ईंट मारकर प्रेमिका की कर दी हत्या

4 युवक…8600 गोलियां..पुलिस न पकड़ती तो न जानें करते कितनी जिंदगी तबाह!

Jeewan Aadhar Editor Desk

विज बोले 5 रूपए में होता है उपचार..तो संतोष को 275 रूपए के लिए क्यों तड़फाया गया??

Jeewan Aadhar Editor Desk