भिवानी हरियाणा

हरियाणा शिक्षा बोर्ड की कार्यप्रणाली कटघरे में, संघ ने लगाया करोड़ों रुपए का घोटाला करने का आरोप

भिवानी,
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड पर घोटाला करने का आरोप लगा है। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का आरोप है कि दिसंबर 2017 में हुई एचटेट परीक्षा ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बड़ा घोटाला किया है। संघ ने एचटेट परीक्षा के सीसीटीवी कैमरे, जैम्बर, मैटल डिटेक्टर व टैंडर प्रणाली पर सवाल उठाते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में घोटाले की जांच की मांग की है।
साथ ही संघ ने जांच किसी रिटायर्ड जज से करवाने की मांग की है। भ्रष्टाचार में शामिल रहे अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए संघ ने कहा कि बोर्ड सचिव व चेयरमैन को पद से तुरंत प्रभाव से हटाया जाए।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष सीएन भारती व संघ के प्रवक्ता वजीर सिंह ने बताया कि 23 व 24 दिसंबर 2017 को हुई एचटेट परीक्षा का संचालन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने किया था। जो अध्यापक पात्रता परीक्षा कहलाती है। इसके संचालन के दौरान ओपन मार्केट से टैंडर नहीं मांगे गए। टैंडरों में गोलमाल कर अधिक कीमत पर काम किया गया। जिससे बोर्ड का करीब 8 से 9 करोड़ रूपयों का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि बोर्ड एचटेट के लिए खरीदे गए बक्शे व तालों का टैंडर भी नहीं किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए अपनी चहेती फर्म को टैंडर दिलवाने के चलते टैंडर के नियमों में बार-बार संशोधन किया गया। जो नियमों के विरूद्ध है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में बच्चों से फार्म के नाम पर अधिक फ़ीस वसूली गई है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

आदमपुर की बेटी ने हिसार लोकसभा के मैदान में भरी हुंकार, ससुर से होगा मुकाबला

पुलिस और हरिया गैंग में मुठभेड़, फायरिंग कर गैंगस्टर फरार, एक मारा गया

फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा, 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार