राशिफल

राशिफल: 11 फरवरी 2018

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

मेष (Aries): आज आप गुस्से पर काबू रखें। कोई भी कार्य या संबंध बिगाड़ने के पीछे गुस्सा वजह बन सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा।
वृष (Taurus): कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताश हो सकते हैं। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी हो सकती है। प्रवास में विघ्न आने की आशंका है।
मिथुन (Gemini): शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। कुटुंबजनों और मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी।
कर्क (Cancer): आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख- शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।
सिंह (Leo): लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय में सफलता और प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात आपको खुश कर देगी।
कन्या (Virgo): आज के दिन हरेक कार्य में प्रतिकूलता का अनुभव हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ भी अनबन हो सकती है। मानहानि भी हो सकती है।
तुला (Libra): शुभ या धार्मिक अवसरों का आयोजन होगा। घर में भाई- बंधुओं के साथ सौहार्द्रपूर्ण वातावरण रहेगा। व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएंगे। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं। धन लाभ का योग है।
वृश्चिक (Scorpio): पारिवारिक कलह-द्वेष का अवसर न आए, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमियों से बचें। मन में उत्पन्न नकारात्मक विचारों को दूर रखें। विद्या प्राप्ति में विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है।
धनु (Sagittarius): आज के दिन आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाएंगे। सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा।
मकर (Capricorn): अधिक परिश्रम के बावजूद कम सफलता मिलने से निराशा की भावना आ सकती है। पारिवारिक वातावरण भी अशांत हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। दुर्घटना से बचें। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा।
कुंभ (Aquarius): आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेंगे। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्र आपकी प्रगति में सहायक बनेगी। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।
मीन (Pisces): नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से और उच्च पदाधिकारियों के उत्साहवर्द्धन से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

15 सितम्बर 2019 :जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

11 अप्रैल 2022: जानें सोमवार का राशिफल

8 जून 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल