फतेहाबाद

जींद की रैली ऐतिहासिक होगी: कृष्ण बेदी

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि जींद में 15 फरवरी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में समर्पण दिवस युवा हुंकार रैली ऐतिहासिक होगी। यह रैली हरियाणा के इतिहास की सबसे बड़ी रैली होगी, जिसमें कार्यकर्ता मोटरसाईकिल के माध्यम में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि इस रैली के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह होंगे। वे मंगलवार को बीघड रोड स्थित सामुदायिक केंद्र में विधानसभा क्षेत्र फतेहाबाद के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर कर्म करने वाला है। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत व जनता के सहयोग से देश व प्रदेश में पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में भी देश की जनता भाजपा की नीतियों और सरकार के कामों पर मुहर लगाकर एक बार फिर से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने झूठ व भ्रष्टाचार की राजनीति की और लोगों को गुमराह करने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भ्रष्टाचार को पूर्ण रू प से खत्म कर आम जनता को सुशासन देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश में अनेक राज्यों में आज भाजपा की सरकार है और लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है।

श्री बेदी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार सभी वर्गों और क्षेत्रों का समान रूप से विकास करवा रही है। प्रत्येक विधानसभी क्षेत्र में 1200-1200 करोड रूपए की अधिक की धनराशि खर्च करके विकास कार्य करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि कार्यकत्र्ताओं का मान-सम्मान व गौरव बढाना हमारा कर्तव्य है। कार्यकर्ताओं की मेहनत को कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 1100-1100 से अधिक कार्यकर्ता उत्साह व जोश के साथ स्वयं की मोटरसाईकिल से जींद की रैली में पंहुचेगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे रैली के दौरान आने-जाने के लिए यातायात नियमों का पालन करें और स्वच्छता बारे विशेष ध्यान दें।
भाजपा के युवा मोर्चो के प्रदेशाध्यक्ष मुनीष यादव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता देश के सच्चे सिपाही है। राष्ट्रवाद के विचारों पर चलते हुए समाज हित में कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के कारण ही भाजपा के संगठन को देश का मजबूत संगठन माना जाता है। उन्होंने कहा कि रैली में जाने के लिए मोटरसाईकिल पर पार्टी का झंडा लेकर कार्यकर्ता जाए। उन्होंने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में किसी भी राजनीतिक दल ने ऐसी रैली नहीं की। उन्होंने कहा कि जींद रैली में एक लाख से भी अधिक कार्यकर्ता हर बुथ से पहुंचेगे।

जिला प्रधान भाजपा वेद फुला ने कहा कि राज्य मंत्री व युवा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि जिला से 7 हजार से अधिक मोटरसाईकिल का पंजीकरण किया जा चुका है जो रैली में जाएंगे। उन्होंने कहा कि भट्टू व फतेहाबाद के कार्यकर्ता बस अडडा के सामने स्थित मार्केट कमेटी के शैड में इक्टठे होकर साथ में रैली के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि रतिया के कार्यकर्ता भूना से होते हुए उकलाना और नरवाना पहुंचेगे। इी तरह टोहाना के कार्यकर्ता भी नरवाना पहुंचेगे। नरवाना से जिला के सभी कार्यकर्ता इक्टठे होकर जींद के लिए रवाना होगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता समय का ध्यान रखते हुए यातायाता नियमों का पालन करते हुए रैली में पंहुचे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वंत्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गुलशन हंस, चेयरमेन दर्शन नागपाल, राजेंद्र भाटिया, जिलाध्यक्ष बीसी मोर्चा राजेन्द्र प्रजापति,जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रमोद बैनीवाल, जिलाध्यक्ष आईटी सेल कँवल चौधरी,डॉ आत्म प्रकाश मेहता, राजपाल बेनीवाल, महिला मोर्चा सीमा दत्ता, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रीतम शर्मा, सुभाष सिवाच, शीशपाल गोदारा, चंद्रप्रकाश बोस्ती, जॉनी खटटर , विनोद मितल, बलजीत सोनी, पूर्ण चंद शर्मा, मेवा सिंह, सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रमुख-पालक सहित बूथों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

रोडवेज जीएम आरएस पूनियां को किया सस्पेंड

उपायुक्त डॉ. बांगड़ ने की बागवानी सहित अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा

Jeewan Aadhar Editor Desk

बैड शीट में लिपटा मिला युवती का शव, हत्यारोपी को परिजनों ने किया पुलिस के हवाले