हिसार

एडीसी से सम्मानित टीचर पर लगे घृणित आरोप

आदमपुर (अग्रवाल)
गांव सारंगपुर के जेबीटी अध्यापक नारायण जांगड़ा की पहचान सोमवार तक एक मेहनती अध्यापक के रुप में थी। उसकी कार्यक्षमता और बच्चों को पढ़ाने की लग्न को देखते हुए ब्लॉक स्तर पर बेस्ट टीचर के रुप चुना गया था। बाद में हिसार में जिला स्तर पर डेमो देकर नारायण जांगड़ा ने अपनी श्रेष्ठता को सबके सामने जाहिर किया था। इसी के चलते हिसार के अतिरिक्त उपायुक्त ने नारायण जांगड़ा को सम्मानित किया था।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

लेकिन मंगलवार को नारायण जांगड़ा की छवि बिल्कुल बदल चुकी है। सोमवार तक सम्मानीय शिक्षक की छवि रखने वाले नारायण जांगड़ा पर मंगलवार को आदमपुर थाने में घृणित आरोप लगे। उस पर गांव की ही पंचायत सदस्या की नहाते समय आपत्तिजनक वीडियो बनाने और फिर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप लगे है। मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता ने आदमपुर थाने में शिकायत दे दी।

पढ़े—ये है पूरा मामला

पुलिस ने अध्यापक नारायण जांगड़ा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

मुक्केबाज अनमोल का स्कूल प्रशासन ने किया सम्मान

दिव्यांग बच्चों को दक्ष करने के लिए सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों के अध्यापकों को भी किया जाएगा प्रशिक्षित : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने किया रोष प्रदर्शन, अधीक्षक अभियंता ने दिया बातचीत का निमंत्रण

Jeewan Aadhar Editor Desk