फतेहाबाद

ससुराल वालों ने दहेज में युवक को दिया लंगूर

टोहाना (नवल सिंह)
शादियों में अक्सर हम देखते हैं कि वधू पक्ष अपनी बेटी के लिए महंगी कारें, सामान, ज्वेलरी और कपड़े देते हैं, लेकिन टोहाना के एक युवक की हाल ही में हुई शादी में अजीबोगरीब तरीके से दहेज मिला है। जी हां, इस युवक को शादी में ससुरालवालों ने दहेज के रूप में लंगूर दिया है। इस अनोखे दहेज की चारों ओर खूब चर्चा हो रही है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

दरअसल, दुल्हा अपने घर में बंदरों से परेशान था और लंगूर लाने की सोच रहा था। उसका ससुर जब उनके घर आया तो बंदरों को देखकर उसके दिमाग में यह आइडिया और जब नवविवाहिता उनके घर में आई तो उसके साथ लंगूर भी था।
जानकारी के मुताबिक, टोहाना शहर में पूनिया पाईप के नाम से दुकान करने वाले कर्मवीर पूनिया के बेटे संजय का विवाह 11 फरवरी को उचाना के गांव डोहानाखेड़ा गांव में चांदीराम की बेटी रीतू से हुआ था। पूनिया परिवार ने टोहाना में अपने निवास में भैंसें पाल रखी हैं। इन भैंसों के लिए उन्होंने घर पास ही पौने दो एकड़ जमीन पर पशुओं का चारा बो रखा है।

नौकरी करनी है तो जीवन आधार प्रबंधक बने और 70 हजार रुपए मासिक वेतन तक पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

कर्मवीर पूनिया ने बताया कि टोहाना में इन दिनों बंदरों का बड़ा आतंक है। बंदरों ने शहरवासियों का जीना हराम हो गया है। उनके घर पर तो बंदरों की टोली मंडराती रहती है और हर समय उनको परेशान करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि वे खेती का कार्य करते हैं वे चारा, मूली, शलगम व सब्जियों की खेती करते हैं तथा लंबे समय से शहर में बंदरों ने उत्पात मचाया हुआ है। ऐसेे में एक आदमी को बंदरो को भगाने के लिए रखा है। जब उनके बेटे संजय की शादी की तारीख तय करने के लिए उनके ससुर आए तो लंगूर से बंदरों को भगाने की बात हुई, इसके बाद उनके पिता ने दहेज के रूप में जूली नाम का लंगूर उन्हें दिया है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

रेहड़ी वालों के खिलाफ चला पुलिस का अभियान

‘अंजनी मा के हुयो लाल, बधाई सारे भक्तां ने…बाबा हनुमान व श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

24 साल का श्रवण कई जिंदगियों में जहर घोलने की फिराक में गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk