फतेहाबाद

अतिक्रमण हटाने गए नप कर्मचारियों से मारपीट

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
अतिक्रमण हटाने गए नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ रेहड़ी चालकों ने मारपीट की। कर्मचारियों ने मारपीट करने वाले रेहड़ी चालकों की मोबाइल पर वीडियो भी बनाई गई है। इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है।
मामले की जानकारी देते हुए फतेहाबाद नगर परिषद में तैनात सफाई दरोगा ईश्वर सिंह ने बताया कि फतेहाबाद बस स्टैंड के पीछे रेहड़ी चालकों द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। अधिकारियों के आदेश के बाद आज वह बस स्टैंड के पीछे अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे। उसी समय शराब का सेवन किए हुए कुछ रेहड़ी चालक आए और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे। इसकी वीडियो भी उनके कर्मचारियों ने बनाई है। ईश्वर सिंह ने बताया कि मामले को लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है।

Related posts

नन्हें—मुन्ने बच्चों ने दिया अभिभावकों को बड़ा संदेश

Jeewan Aadhar Editor Desk

घूंघट को लेकर ससुर और पति ने गली में घसीटकर महिला की पीटा, महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

Jeewan Aadhar Editor Desk

40 हजार की नकदी, 21 मोबाइल सहित दो सट्टेबाज गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk