फतेहाबाद

महिला कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान धूम्रपान करना पड़ा महंगा

फ़तेहाबाद (साहिल रुखाया)
नगर परिषद कार्यालय में धूम्रपान करने व मुख्य लिपिक भुवनेशकुमार के साथ गाली-गलौज करने पर महिला सेवादार को सस्पेंड कर दिया गया है। इसकी पुष्टि नप ईओ अमन ढांडा ने की है। मामले के अनुसार नप कार्यालय में तैनात महिला सेवादार सरोज देवी डयूटी समय में धूम्रपान कर रही थी। इस दौरान मुख्य लिपिकभुवनेश कुमार ने बीडी पीने से रोका तो वह बदतमीजी पर उतरते हुए गाली-गलौच करने लगी। मामले की शिकायत भुवनेशकुमार ने नप ईओ अमन ढांडा को दी। जिसके बाद ईओ ने सरोज देवी को सस्पेंड कर दिया है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

फतेहाबाद : सोमवार को मिले 251 संक्रमित, भट्टू में मिले सबसे ज्यादा 53 पॉजिटिव

Jeewan Aadhar Editor Desk

सड़क हादसे में इंस्पेक्टर छोक्कर की मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk

रोडवेज कर्मचारियों के पक्ष में सीएम का विरोध, पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां—वाटर कैनन का किया प्रयोग