फतेहाबाद

दुष्यंत का कटाक्ष ‘बराला जी आपके संस्कारों का पूरे देश को पता चल गया’

टोहाना (नवल सिंह)
इनेलो और भाजपा के गठबंधन का कोई मतलब ही नही है। इनेलो अपने दम पर ही प्रदेश के 90 विधानसभा सीटों और दस लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। यह बात इनेलो के हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने टोहाना में पत्रकारो से बातचीत में कही। इससे पूर्व दुष्यंत चौटाला ने गांव समैण में एक किसान सभा को संबोधित किया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

पत्रकारवर्ता में दुष्यंत चौटाला से जब कुरूक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी के बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे ऐसे व्यक्ति पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते है, उन्होंने पहले भी ऐसे व्यक्ति पर कोई टिप्पणी नहीं की न ही आगे करना चाहते है।
इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 7 मार्च को किसान आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश व प्रदेश से किसान भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा कानून बनाया जाए ताकि प्रदेश में लगने वाली हर फैक्टरी में प्रदेश के युवाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटे आरक्षित की जाए।
इस दौरान उन्होंने गायत्री मंत्र को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला द्वारा इनेलो के संस्कारों पर उंगली उठाए जाने पर बोलते हुए कहा कि बराला जी गढ़े मुर्दे मत उखाड़ो क्योंकि आपके संस्कारों के बारे तो चंडीगढ़ से पूरे देश को पता चल गया था।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

फतेहाबाद उपायुक्त का तबादला, हरियाणा एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक बने

फ्यूचर मेकर : राधेश्याम को 29 को फतेहाबाद लेकर पहुंचेगी पुलिस

Jeewan Aadhar Editor Desk

छात्रों ने जमकर मचाया उत्पात, अध्यापक की कर दी धुनाई