हिसार

हुड्डा की रथयात्रा को मिला भारी जनसमर्थन : पूनिया

हिसार,
कांग्रेस नेता वजीर सिंह पूनिया ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा शुरू की गई रथ यात्रा का चहुंओर स्वागत हो रहा है। उनकी यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से साबित हो गया है कि जनता उनके साथ है और वह केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार से तंग है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

एक बयान में वजीर सिंह पूनिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने रविवार को होडल से रथ यात्रा शुरू की है, जिसमें भारी संख्या में जनता ने पहुंचकर उनके प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया जो स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि जनता के हित में और केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का ऐलान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने किया है और पैर में चोट के चलते व्हील चेयर पर होने के बावजूद रथ यात्रा की शुरूआत करके उनको साबित कर दिया है कि उन्हें प्रदेश की कितनी फिक्र है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से त्रस्त जनता रथ यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पहुंची और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को आशीर्वाद दिया।
वजीर सिंह पूनिया ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता तंग है और इन दोनों सरकारों से छुटकारा चाहती है। दोनों सरकारों ने अब तक कोई भी काम जनहित में नहीं किया बल्कि इसके विपरीत भ्रष्टाचार व कालाबाजारी को बढावा दिया, नोटबंदी व जीएसटी के जरिए प्रदेश की अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी और विजय माल्या व नीरव मोदी जैसे धन्ना सेठों को भागने में मदद की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के समय चीख-चीख कर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले भाजपाई आज खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का बच्चा-बच्चा भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के साथ हैं, जिसके चलते उनकी रथयात्रा को सफलता मिलना निश्चित है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

जल शक्ति अभियान के तहत मिनी मेला लगाया

शोध कार्यों में गणित व आंकड़ों का महत्वपूर्ण योगदान : कुलपति

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रदेश में टिड्डी दल की दस्तक से आदमपुर के किसानों की बढ़ाई चिंता, फिलहाल हवा के रुख ने दी राहत