हिसार

सैलजा का दावा : देश में हर रोज 46 किसान कर रहे है आत्महत्या

हिसार,
राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास कर कर रही है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर भाजपा ने संवैधानिक व्यवस्था की भी धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कांग्रेस सरकार के आगे झुकने वाली नहीं है। सैलजा शनिवार को कांफैड के चेयरमैन रहे बजरंग दास गर्ग के आवास पर मीडिया से बातचीत कर रही थी।

हर वर्ग भाजपा राज में दुखी

सैलजा ने कहा कि भाजपा राज में हर वर्ग दुखी है। चाहे वह व्यापारी हो या फिर किसान। आम जनता के हितों को भी सरकार ने दांव पर लगा दिया है। उन्होंने बताया कि किसानों की फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। जिसकी वजह से किसान की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो रही है। व्यापारी भी जीएसटी की मार झेल रहा है। व्यापारी विरोधी नीतियों के कारण हर व्यापारी त्रस्त है। सिर्फ नीरव मोदी व मेहुल चौकसी जैसे लोगों को लूट का पूरा मौका दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी है। पीएम नरेंद्र मोदी किस तरह झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। यह कर्नाटक चुनाव में देश की जनता ने देखा है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने भ्रष्टाचार दूर करने का वायदा किया था। मगर भ्रष्टाचार पहले से ज्यादा बढ़ गया।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

रोज 46 किसान कर रहे हैं आत्महत्या

कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। हकों के लिए किसान सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। यमुनानगर में दादूपुर नलवी नहर को लेकर किसान कई महीने से धरने पर बैठे हैं। मुआवजे के नाम पर सरकार किसानों को आश्वासन देने के बावजूद उन पर लाठियां बरसा रही है। झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में रोज 46 किसान कर्ज की वजह से आत्महत्या कर रहे हैं। जबकि सरकार किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के थोथे दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता कर्ज के बोझ तले दबी जा रही है। 2013-14 में 60 हजार 300 करोड़़ का कर्ज था। जोकि बढ़कर 1.41 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है।

बजरंग कांग्रेस के पुराने साथी, सहयोगी व शुभचिंतक

राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि कांफैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग कांग्रेस पार्टी के पुराने साथी व सहयोगी हैं। अब फिर मिलकर प्रदेश की जनता के हितों के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि गर्ग ने हमेशा ही व्यापारी हितों की लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस राज में व्यापारी, किसान व अन्य सभी वर्ग समृद्ध हुआ करते थे । सत्ता में आते ही भाजपा ने सबसे पहले व्यापारियों की कमर तोड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद व्यापारी, किसानों व सभी वर्गों के हित में नीतियां बनाई जाएंगी। ताकि प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति फिर समृद्धशाली हो सके।

दलितों का हो रहा है उत्पीड़न

भाजपा राज में सबसे ज्यादा दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत एससी एसटी एक्ट को कमजोर किया गया। इसी वजह से अब दलितों को अत्याचार होने की घटनाओं में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार एससी एसटी एक्ट को लेकर ठोस पैरवी करती तो शायद दलितों को भारत बंद करने के लिए बाध्य न होना पड़ता। इस दौरान कई कांग्रेसी नेता व भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और लाखों के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सतलोक आश्रम प्रमुख रामपाल को अब सेशन कोर्ट ने भी किया बरी

Jeewan Aadhar Editor Desk

डिपो से मिलेगा सरसो का तेल, एलोकेशन जारी

Jeewan Aadhar Editor Desk

खिलेगी फिर से फुलवारी