राशिफल

राशिफल: 06 मार्च 2018, मंगलवार

मेष (Aries): आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए सुखदायक रहेगा। आर्थिक लाभ तथा प्रवास के योग बनते दिख रहे हैं। विचारों में उग्रता और अधिकार की भावना बढे़गी। आपके कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है।

वृष (Taurus): आज का दिन शुभफलदायी है। दिन के सभी कार्य योजना के अनुसार संपन्न होंगे। धन के मामले में आज लाभ होने की उम्मीद है। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

मिथुन (Gemini): आज किसी नए काम की शुरुआत न करें तो ही बेहतर होगा। संतान संबंधी कार्यों के पीछे व्यय करना पड़ेगा। पाचन क्रिया से संबंधित कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी सताएगी।

कर्क (Cancer): आपके लिए आज का दिन कुछ मिलाजुला रहने वाला है। आज आप में आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव हो सकता है। घर में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद से बचने का प्रयास करें।

सिंह (Leo): आपका आज का दिन शुभफलदायी है। आरोग्य की दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। उनसे लाभ भी होगा। किसी अच्छे स्थान पर घूमने जा सकते हैं।

कन्या (Virgo): परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ सुख से समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे। वाद-विवाद से बचें। आयात-निर्यात से संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त होगी।

तुला (Libra): आपका दिन शुभफलदायी है। आर्थिक विषयों पर विशेष योजना बना सकेंगे। आभूषण, आमोद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (Scorpio): शारीरिक कष्ट और मानसिक चिंताओं से आप परेशान रहेंगे। आमोद-प्रमोद के पीछे विशेष खर्च होने की संभावना है। स्वजनों के साथ कलह होने का प्रसंग बन सकता है।

धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ आउटिंग के बारे में योजना बना सकते हैं। आय में वृद्धि के योग हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

मकर (Capricorn): आपका दिन संघर्षमय रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा लाभकारी होगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। धन, मान, सम्मान मिलेगा। सगे संबंधी एवं मित्रों से लाभ होगा।

कुंभ (Aquarius): आज का दिन बुद्धि विवके से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। किसी नए कार्य में इन्वेस्टमेंट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा। आपको अपने परिवार वालों से विश्वासघात होने की संभावना है।

मीन (Pisces): दिन मध्यम फलदायी होगा। अधिक परिश्रम वाले कार्य अभी टालिएगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखिए। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखिएगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

28 May 2025 Ka Rashifal : आज गजकेसरी योग का उत्तम संयोग, तुला सहित 5 राशियों के विघ्न होंगे दूर, धन संपत्ति का लाभ मिलेगा, जानें 12 राशियों का राशिफल

29 सितंबर 2018 : जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

16 अक्टूबर 2018 : जानें मंगलवार का राशिफल