हरियाणा

सीएम बोले, कांग्रेस वाले गन्ना भी कमजोर उठाकर लाए

चंडीगढ़,
हरियाणा के विधानसभा में बजट सत्र का तीसरा दिन भी हंगामेदार रहा। कांग्रेसी आज गन्ना लेकर विधानसभा में पहुंचे। गन्ने के साथ आए कांग्रेसियों को देख मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि अगर कांग्रेस को इतना ही शौक है तो सभी चीजों को एक साथ भेजें अलग-अलग ना भेजें कल पकौड़ा लेकर आए थे। आज गन्ने लेकर आए और गन्ना भी ऐसा लेकर आए जो बिल्कुल कमजोर था, पता नहीं कहां से उठा कर लाया। इस वक्त हरियाणा में गन्ना के किसानों को सबसे ज्यादा अधिक मूल्य मिल रहा है। जहां जरूरत होगी वहां बढ़ाया जाएगा। जैसे-जैसे गन्ने की पैदावार बढ़ रही है। पिछली बार से इस बार गन्ने की फसल में बढ़ोतरी हुई है।

टीम वर्क के बल पर महज 10 रुपए में शुरु करे बिजनेस..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

वहीं कृषिमंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस गन्ने को लेकर राजनीति कर रही है। जबकि कांग्रेस शासनकाल में किसनों से औने—पौने दाम में गन्ना खरीदा जाता था। आज हरियाणा के किसानों को गन्ने में 10% से अधिक मूल्य मिल रहा है। हमारी सरकार आने के बाद गन्ने का मूल्य दोगुना हुआ है। गन्ने के मामले में हरियाणा सरकार अन्य प्रदेशों के मुकाबले सबसे अच्छी चल रही है। सोनीपत पानीपत करनाल इन सब की क्षमता बढ़ा रहे हैं।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

दलबीर किरमारा के सम्मान समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे हजारों कर्मचारी : संगठन

Jeewan Aadhar Editor Desk

स्कूल बस और रोडवेज बस में जोरदार टक्कर, 25 बच्चें घायल

Jeewan Aadhar Editor Desk

3 कन्याओं के जाल फंसकर गन्नौर का गौरव कर बैठा देश से दगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार