फतेहाबाद

महिलाएं किसी भी रूप में कमजोर नहीं : डॉ. आभीर

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
भोडिया खेड़ा स्थित चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इससे पूर्व महाविद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य नरेन्द्र प्रताप सिंह ने अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर का स्वागत किया।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने अपने संबोधन में कहा कि नारी सशक्त होगी तो देश भी सशक्त होगा, इसलिए महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। नारी अपने आप को किसी भी हालात में कमजोर ना समझें। वे सभी क्षेत्रों में आत्मविश्वास के साथ आगे बढकर समाज व देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाएं। डॉ. आभीर ने कहा कि इतिहास गवाह है कि पुरूषों के किसी भी आंदोलन में भी महिला ही होती रही है। इसलिए महिला की अनदेखी से देश का निर्माण संभव नहीं है। सर्वांगिण विकास में महिलाओं की अहम भूमिका महत्वपूर्ण रही है। भारतीय महिलाओं ने देश, समाज व परंपररा को कायम रखने में अपना असीम योगदान दिया है। ये सब होते हुए भी बड़े खेद की बात है कि समाज में बराबरी के दर्जे से वंचित हैं।

टीम वर्क के बल पर महज 10 रुपए में शुरु करे बिजनेस..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं महिला उत्थान के लिए चलाई है। जैसे महिलाओं व बालिकाओं के उत्थान एवं लिंगानुपात के समाधान के लिए प्रदेश से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं सुकन्या समृद्धि योजना की शुरूआत की है। राज्य व जिला स्तर पर टास्क फोर्स गठित की गई हैं। आप उनका लाभ उठाएं। अच्छे संस्कार पैदा करे और सामाजिक भेदभाव को मिटाकर आगे बढ़े। यह सृष्टि मां से ही हैं और इस खत्म होती जा रही सृष्टि को मां ही बचा सकती है। उन्होंने कहा कि हम सबका अस्तित्व अपनी मां से हैं। इसलिए सभी महिलाएं भेदभाव मिटाने का संकल्प ले और कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी बहन, बेटी को दिक्तत है तो वे सरकार व प्रशासन के पास आए। उन्होंने कहा कि जूनून व जज्बा हो तो लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। महिलाएं मजबूत बने, आगे बढ़े और समाज को नई दिशा दें।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य नरेन्द्र प्रताप सिंह ने भी छात्राओं को संबोधित किया और उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. हवा सिंह, प्रो. वीना गोदारा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रियंका सिंगला, ज्योति, पूजा, सहायक प्रो. गीतांजलि व सतीश मौजूद थे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सोनाली फोगाट के खिलाफ कर्मचारियों में गुस्सा, फतेहाबाद जिले के कई शहरों में प्रदर्शन और धरने आरंभ

सड़क हादसे में किरढ़ान के 2 सगे भाईयों सहित 6 युवकों की दर्दनाक मौत, नागौर के पास हुआ हादसा

Jeewan Aadhar Editor Desk

किसान करते रहे फायर बिग्रेड कार्यालयों में फोन..किसी ने नहीं उठाया फोन..7 एकड़ में खड़ी फसल हुई जलकर राख