देश

स्कूल ने मासूम लड़कियों से लिखाया ‘वे लेजबियन है’, अभिभावकों ने किया हंगामा

कोलकाता,
दक्षिण कोलकाता के कमला गर्ल्स स्कूल में स्कूल मैनेजमेंट ने 10 लड़कियों से यह जबरन कबूल करवा लिया कि वे लेजबियन हैं। यह घटना आठ मार्च की है। बाकायदा स्कूल ने एक लेटर पैड पर लड़कियों के ‘कबूलमाने’ पर हस्ताक्षर करवाए। इस बात पर पैरंट्स ने जमकर हंगामा काटा।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

स्कूल प्रशासन ने इस पर कहा कि बच्चों को सुधारने के लिए ऐसा किया जाता है। हमें शिकायत मिली थी कि लड़कियां गंदी तरह की बदमाशी करती हैं। जब हमने इन लड़कियों से पूछा तो उन्होंने खुद ही कहा कि वे सभी लेजबियन हैं। हालांकि, माता-पिता का आरोप है कि स्कूल ने जबर्दस्ती लेटर पैड पर लड़कियों के हस्ताक्षर करवा लिए। अब वे कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर इस बात को दर्शाने की योजना बना रहे हैं।

हंगामा और विरोध
भड़के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा और विरोध किया। प्रधानाचार्या ने बताया, ‘हमने अभिभावकों को बुलाकर उनसे बात की और उनका पक्ष समझना चाहा। हम चाहते हैं कि बच्चियां स्कूल और घर में भी अच्छे से रहें।’

वहीं अभिभावकों ने इसपर नाराजगी जताते हुए कहा है कि अगर दो लड़कियां हाथ पकड़ती हैं या एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखती हैं तो इसका यह मतलब नहीं कि वे लेजबियन हैं। वहीं 13 साल की एक लड़की जिसे लेजबियन बताया गया है, उसे लेजबियन का अर्थ तक नहीं पता। उसका कहना है कि उन्हें लगा कि शरारत करने वालों को लेजबियन कहते है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

केंद्रीय कर्मचारी अब नए आवास के लिए ले सकेंगे 25 लाख रुपये तक अडवांस

Jeewan Aadhar Editor Desk

वेंकैया नायडू ने खारिज किया CJI दीपक मिश्रा के खिलाफ विपक्ष का महाभियोग प्रस्ताव

मुस्लिम लड़के को बचाने के लिए भीड़ से भिड़ गया सिख पुलिसकर्मी, लोग कर रहे बहादुरी को सलाम