हिसार

केजरीवाल की रैली की सफलता के लिए नुक्कड़ नाटक शुरू

हिसार,
आम आदमी पार्टी ने 25 मार्च को हिसार में होने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियों को तेज कर दिया है। इसके तहत कार्यकर्ता सुबह -सुबह पार्कों में प्रचार कर रहे हैं और चेतन के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक की टीम बाजार में हरियाणा बचाओ नाटक के जरिए लोगों को इस रैली को सफल बनाने का संदेश दे रही है। नुक्कड़ नाटक के जरिए हरियाणा के खराब हालात को और दिल्ली सरकार के कामों को जनता के सामने पेश किया जा रहा है।

सुबह पार्कों में न्यौता देने पहुंचे रैली प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष जगदीप ग्रेवाल ने बताया कि हिसार की जनता का उन्हें भारी जन समर्थन मिल रहा है। ये रैली रिकॉर्ड तोड़ होने वाली है और हरियाणा की जनता इस रैली को सफल करके सभी तमाम पार्टियों की नींद को उड़ाने का काम करेगी। इस अवसर पर हिसार विधानसभा के संगठन मंत्री वेणु जैन, अध्यक्ष संजय सातरोड, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव सरदाना, विनीत सोनी, परमजीत क्रांति, विजय फौजी, युवा जिलाध्यक्ष अमित पनिहार, सचिन जैन, चरणजीत सिंह, कपिल, रामकुमार भक्त, विकास कुमार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

बालसमंद कार्यालय इंचार्ज के दफ्तर में ना आने से जनता में आक्रोश : यूनियन

आदमपुर : वह रे! परिवार पहचान पत्र, मां—बाप और भाई जनरल कैटेगरी में—लेकिन बेटी बीसी ए कैटगरी में

स्वामित्व योजना के तहत जिले के विभिन्न गावों में रजिस्ट्रियां करने के लिए लगाए जाएंगे शिविर : उपायुक्त