राशिफल

राशिफल: 16 मार्च 2018, शुक्रवार

मेष (Aries): गणेशजी की कृपा से आज का दिन का शुभ रहेगा। आप आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों से लाभ होगा एवं उनके पीछे धन भी खर्च होगा। बड़े-बुजुर्गों और स्नेहीजनों का साथ मिलेगा।
वृष (Taurus): आज आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। पुराने कार्य भी पूरे होंगे। प्रमोशन से आर्थिक लाभ हो सकता है।
मिथुन (Gemini): मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है। शारीरिक रूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट के दर्द से परेशानी हो सकती है। धन का अपव्यय होगा।
कर्क (Cancer): आज आप क्रोध से दूर रहें। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखिएगा क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। परिवार में झगड़े-फसाद न हों इसका खास ध्यान रखें।
सिंह (Leo): आज का दिन मध्यम फलदायी है। दांपत्य जीवन में कहासुनी और व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ भेंट हो सकती है, जिसमें सावधानी बरतें।
कन्या (Virgo): घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। आरोग्य की प्राप्ति होगी। बीमारी से पीड़ित लोगों की स्थिति सुधरेगी। आर्थिक रूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा। साथ काम करने वालों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

तुला (Libra): आज आप का दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग आप कर पाएंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे।
वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शांतिपूर्ण रूप से व्यतीत करें क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी संबंधियों से अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि एवं मानहानि हो सकती है। दस्तावेजी कार्यवाहियों में खास सावधानी बरतें, ऐसा गणेशजी कहते हैं।
धनु (Sagittarius): आज आप रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंगों में रंगे रहेंगे। बंधु-बांधवों के साथ आप का व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं।
मकर (Capricorn): आज आप शेयर मार्केट के सट्टों एवं व्यापार में निवेश कर सकते हैं। अचनाक धन लाभ होने की आशंका है। परिजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा।
कुंभ (Aquarius): आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। घर के लोगों और मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
मीन (Pisces): आज मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी और एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। पूंजी निवेश में आज विशिष्ट ध्यान रखने की जरूरत है। स्वजनों से आज मनमुटाव हो सकता है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

5 January 2025 Ka Rashifal : आज रवि योग चमकेगी 6 राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

18 June 2023 Ka Rashifal: कर्क, सिंह और कुंभ समेत इन दो राशि वालों को मिलेंगे अच्छे अवसर, पढ़ें दैनिक राशिफल

राशिफल: 23 जनवरी 2018, मंगलवार