हिसार

केजरीवाल को अच्छा लगा हरियाणा में कांग्रेस का राज!

हिसार (कुलश्रेष्ठ)
पुराना गर्वनमेंट कॉलेज मैेदान में आम आदमी पार्टी (आप) की 25 मार्च को हरियाणा बचाओ रैली में आ रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देसी अंदाज में आमजन को रैली में बुला रहे हैं। केजरीवाल की आवाज में आपके फोन पर आने वाली इस कॉल में केजरीवाल कह रहे हैं कि वे हरियाणा में ही पले-बढ़े हुए और तब हरियाणा देश में नंबर-1 पर था। अब प्रदेश का हर वर्ग दुखी है। जब अरविंद केजरीवाल हरियाणा में पढ़ रहे थे तो प्रदेश में कुछ वक्त कांग्रेस का शासनकाल था और कुछ वक्त इनेलो का शासनकाल था। तो क्या केजरीवाल अप्रत्यक्ष रूप से प्रदेश में कांग्रेस और इनेलो के शासनकाल मेें हरियाणा नंबर-1 पर होने का दम भर रहे हैं।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

अरविंद केजरीवाल की कॉल में यह कह रहे केजरीवाल
राम, राम जी, मैं आपका अरविंद केजरीवाल बोल रहा हूं। मैं हरियाणा में पैदा हुआ। पढ़ा-लिखा और बड़ा हुआ। मेरे को याद है कि उस समय हरियाणा देश में नंबर-1 राज्य होता था। आज हरियाणा में किसान दुखी है। व्यापारी दुखी है। महिलाएं दुखी हैं। छोटे दुकानदार दुखी है। सारे दुखी हैं। हरियाणा को आज आप ही बचा सकते हो। जनता ही बचा सकती है। हम सभी को एकजुट होना पड़ेगा। इसके पूरे हरियाणे केे लोग 25 मार्च को दोपहर 2 बजे हिसार में इकट्ठे हो रहेे हैं। हिसार के पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में 25 मार्च को दोपहर 2 बजे इकट्ठे हो रहे हैं। मैं भी आऊंगा। आप भी जरूर आना। अपने दोस्तों को भी लाना। बैठकर एक साथ बात करेंगे। जय हिंद।
केेजरीवाल केे साथ मंच पर हिसार के दिग्गजों को साथ बैठाने की नीति
आगामी आम चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश में अपना ग्राफ बढ़ाने के लिए यात्रा के बाद अब कार्यकर्ता सम्मेलन और रैलियों पर जोर देने लगी है। इसकी शुरुआत पार्टी के नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की जन्मभूमि हिसार से की है। एक पंथ दो काज की सोच के साथ पार्टी नेता 25 मार्च की रैली में अरविंद केजरीवाल के साथ हिसार विधानसभा से एक ऐसा चेहरा बैठाना चाहते हैं, जिसे आगामी विधानसभा चुनाव मैेदान में पार्टी बतौर मजबूत उम्मीदवार उतार सके। ‘आप’ पार्टी नेता उन नेताओं की नब्ज भी टटोल रहे हैं, जो वर्तमान में जिस दल से जुड़े हैं, वहां उन्हें घुटन महसूस हो रही है।

निगम टीम ने ‘आप’ के हॉडिैंंग हटाए, भाजपा के छोड़े
नगर निगम प्रशासन की टीम पर हमेशा से ही कार्यवाही के नाम पर पक्षपात करने का आरोप लगा है और शहर के बाजारों में दुकानदारों द्वारा विरोध प्रदर्शन भी हुआ। आज दोपहर को निगम की टीम का पक्षपात स्पष्ट रूप से देेखने को मिल गया। शहर की मेन रोड पर बस स्टैंड से जिंदल चौक तक डिवाइडर के बीच में स्थित स्ट्रीट लाइट पॉल पर लगे केजरीवाल की रैली के फ्लैक्स तो हटा दिए गए। फव्वारा चौक पर भाजपा समर्थित राज्यसभा सदस्य सेवानिवृत एनडी वत्स के बनने पर बधाई के बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हैं, मगर निगम की टीम को यह नहीं दिखे। इस बात का जैसे ही ‘आप’ कार्यकर्ताओं को पता चला, उन्होंने इसका विरोध किया और सभी पर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा नेता हिसार में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली की पूर्व सफलता को लेकर बोखला रहे हैं।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

एन्हासमेंट के खिलाफ सुरजेवाला को दिया ज्ञापन, मिला आश्वासन

कल्पना चावला कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रखवाले ही निकले चोर— मामला दर्ज

सांकेतिक मोदी दे रहा किसान को फांसी, धरना देकर जन चेतना मंच ने जताया रोष

Jeewan Aadhar Editor Desk