हरियाणा

नलवा हलका के विकास में आएगी तेजी : सोनाली

चंडीगढ़,
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सोनाली सिंह फोगाट ने कहा है कि नलवा विधानसभा क्षेत्र की मांगों व समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को उन्होंने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मांगों, समस्याओं व जरूतों की जानकारी सौंपी है वहीं नलवा हलका विकास रैली के दौरान की गई घोषणाएं, जिनमें से कुछ पूरी नहीं हो पाई है, उनकी जानकारी भी दी है।
सोनाली सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हलकावार विकास कार्यों, मांगों व समस्याओं की जानकारी लेने की कड़ी में उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें हलके की समस्याओं, मांगों व जरूरतों से अवगत करवाया। सोनाली सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री को बताया गया है कि अब तक उन्होंने नलवा हलका के विकास के लिए जो राशि जारी की है, वह पर्याप्त नहीं है। उन्हें बताया गया कि हलके के शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में कम राशि जारी हुई है, ऐसे में हलके के गांवों में भी विकास के लिए पर्याप्त राशि जारी की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री को क्षेत्र की पेयजल व सिंचाई जल की समस्या, मुकलान व चौधरीवास में ओवरब्रिज या अंडरपास बनाने की उनकी घोषणा बकाया रहने, क्षेत्र की बिजली व्यवस्था दुरूस्त करवाने जैसी मांगों व समस्याओं व जरूरतों से भी अवगत करवाया गया है।
सोनाली सिंह ने कहा कि नलवा हलका उनका घर है और इस क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी। चौधरीवास में अंडरवास या ओवरब्रिज की मांग पर तथा हलके के किसानों की दो सप्ताह पानी की मांग पर चले आंदोलन के दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात करके ये मांगे प्रमुखता से रखी, जिस पर काम जारी है और उन्हें विश्वास है कि ये मांगे अवश्य पूरी होगी। सोनाली सिंह ने कहा कि हलके के कई गांवों के सरपंचों ने उनसे मुलाकात करके जो मांगे व समस्याएं रखी है, उनसे मुख्यमंत्री को अवगत करवाया गया है और मुख्यमंत्री ने सबका समाधान करने का आश्वासन दिया है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि आगामी दिनों में नलवा हलका के विकास को और गति मिलेगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान पार्टी नेता मा. हरिसिंह भी उनके साथ थे।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

हिसार, कैथल, करनाल में 11 सैनिटाइजर ब्रांड के सैंपल फेल, मामला दर्ज

रविवार को फरीदाबाद में आंधी का तांड़व, रेलवे स्टेशन की छत उखड़ने से कई यात्री हुए घायल

सचिन पायलट की नई पार्टी! हरियाणा से कुलदीप बिश्नोई से संपर्क की कोशिश—चर्चा जोरो पर