पानीपत हरियाणा

रोडवेज महाप्रबंधक की सख्त कार्रवाई, एक साथ 5 बस चालको को किया सस्पेंड

पानीपत,
रोडवेज डिपो के महाप्रबन्धक  ने आज कड़ी कार्यवाही करते हुए डिपो के पांच चालकों को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल पांचों चालक आज ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इसके चलते हरिद्वार, अलवर, देहरादून, सिरसा, पंजाब के लुधियाना में बसें नहीं पहुंच पाई। चालको की लापरवाही को देखते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।  

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

      जानकारी के मुताबिक, सोमवार को पानीपत डिपो की लंबी दूरी पर चलने वाली 5 बसें नहीं चली। इसके चलते डिपो को हजारों रूपये की चपत लग गयी। दरअसल अलसुबह पानीपत से हरिद्वार, अलवर, देहरादून, सिरसा और लुधियाना के लिए सुबह बसें निकलती है। लेकिन आदत से मजबूर इन बसों के चालक सुबह पहुंचे ही नहीं। इसके चलते इन तमाम रूट पर बसों का संचालन नहीं पाया। लंबी दूरी की बसों का संचालन न होने से डिपो को हजारो रुपयों की चपत लग गयी।

नौकरी करनी है तो जीवन आधार प्रबंधक बने और 70 हजार रुपए मासिक वेतन तक पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

डिपो महाप्रबन्धक रामकुमार ने बताया की दूसरे राज्यों में बस भेजने से पहले विभाग को टैक्स एडवांस जमा करना पड़ता है। बस समय पर ना निकलने से सिस्टम पर से यात्रियों का भरोसा टूटता है। दूसरे राज्यों में हरियाणा राज्य की छवि खराब होती है। इसके अतिरिक्त पानीपत डिपो की छवि खराब होती है। लिहाजा चालकों की लापरवाही को देखते हुए इन पांचों चालको को सस्पेंड कर दिया गया। डिपो महाप्रन्धक रामकुमार का कहना है जो भी कर्मचारी लापरवाही करेगा उस पर कार्यवाही जरूर की जाएगी।                                                                         जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

Haryana HBSE 12th Result 2019: कैसे चेक करें हरियाणा बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट और कॉमर्स का रिजल्ट

अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को कुचला, हादसे में 4 की मौत—कई घायल

VIDEO हरियाणा के 5 जिलों में जले मोदी व खट्टर के बैनर—बैग—जानें क्यों गुस्से में थे लोग