हरियाणा हिसार

बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती जरूरी : ओमप्रकाश धनखड़

पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता से सीधे संवाद करना जरूरी : धनखड़

हर घर तिरंगा अभियान से सभी को जोड़ें भाजपा कार्यकर्ता : धनखड़

जिला अध्यक्ष ने किया प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं का हिसार पहुंचने पर स्वागत

हिसार,
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है वे संगठन की मजबूती के लिए पार्टी की बूथ स्तर पर मजबूती सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए संगठन की मजबूती बहुत जरूरी है और कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं।
ओमप्रकाश धनखड़ आज गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में आयोजित पार्टी के जिला स्तरीय शक्ति केन्द्र प्रमुखों की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री एवं विधायक मोहनलाल बड़ौली ने शक्ति केन्द्र प्रमुख के कार्यों व बूथ संरचना के बारे विचार रखे जबकि कैबिनेट मंत्री डा. कमल गुप्ता ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के आठ साल के कार्यकाल में जनता में आए बदलाव बारे जानकारी दी। पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी मनीष ग्रोवर ने हर घर तिरंगा बारे व डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने पंचायती राज चुनाव बारे बात रखी। विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, प्रदेश मंत्री सरोज सिहाग, हांसी विधायक विनोद भ्याणा, अनुशासन समिति के प्रदेश सदस्य श्रीनिवास, पूर्व विधायक वेद नारंग ने की। जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र ने हिसार पहुंचने पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं का स्वागत किया और कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में जिला के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता के साथ संवाद जरूरी है। संवाद को ही जीत का मंत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि संवाद से न केवल संगठन मजबूत रहता है बल्कि चुनाव जीतना भी आसान हो जाता है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि भाजपा के शक्ति केन्द्र प्रदेश में मजबूत स्थिति में हैं। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान, जिला पंचायत चुनाव व जिला परिषद चुनाव बारे भी शक्ति केन्द्र प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि वे अभी से तैयारियों में जुट जाएं। ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यशाला में शक्ति केन्द्र की अवधारणा, बूथ संरचना, विभाजन विभीषिका, कोरोना टीकाकरण व हर घर तिरंगा पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने शक्ति केंद्र प्रमुखों को उनके दायित्व बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बूथ प्रमुख का सबसे पहला काम अपने बूथ को मजबूत करना है। बूथ पर वोट प्रबंधन अच्छा है तो आप बूथ अवश्य जीतेंगे। उन्होंने कहा कि त्रिदेव के साथ पन्ना प्रमुख और बूथ समिति को सक्रिय करना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर एक अच्छे कार्यकर्ता को बीएलए-2 की जिम्मेदारी देने से बूथ और सशक्त होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और शक्ति केन्द्र प्रमुख के मजबूत होने के कारण भाजपा ने चुनाव जीते और केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाई।
ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए देश सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की तारीफ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे देश को मजबूत कर रहे हैं और हम शक्ति केन्द्रों को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मूल मंत्र पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपने को साकार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य अंतिम लाइन में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, और इसी संकल्प के साथ हरियाणा में भी भाजपा आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि विभाजन की विभीषिका को हमें याद रखना चाहिए और अमृत महोत्सव में अपने उन शहीदों को याद करना चाहिए जिन्हें कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के कारण भुला दिया। देश की आजादी के लिए 3 लाख 27 हजार लोगों ने बलिदान दिया है, जिसमें 850 लोग हरियाणा के हैं। आजादी का अमृत महोत्सव उन सबको याद करने का समय है। आजादी के अमृत महोत्सव पर हम सभी को अपने घर पर झंडा फहराने पर गौरवान्वित होना चहिये। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा 10 लाख घरों पर तिरंगा फहराएगी।

Related posts

हिसार : शादी से इंकार करने पर आठवीं छात्रा को पिला दिया जहर

Jeewan Aadhar Editor Desk

मेडिकल फीस बढ़ोतरी का निर्णय वापस लेना जरूरी : अग्रवाल

Jeewan Aadhar Editor Desk

किसान सभा ने बजट की प्रतियां फूंकी