फतेहाबाद

सरपंचों ने किया मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री की शोक सभा का आयोजन

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

प्रदेशभर में सरपंच खंड विकास कार्यालय के आगे धरना देकर सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जता रहे है। धरना दे रहे सरपंच सरकार ​की प्रस्ताविक ई—पंचायत प्रणाली से नाराज है। फतेहाबाद में धरना दे रहे सरपंचों ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री की शोकसभा का आयोजन किया। सरपंचों ने दोनों नेताओं की फोटो पर फुलमाला डालकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी आत्मिक शांति की भी कामना की गई। सरपंचों ने सरकार के खिलाफ काले रंग की पगड़ी पहनकर अपना रोष व्यक्त किया।
सरपंचों का कहा है कि वे लगातार सरकार से बातचीत करने का प्रयास कर रहे है, लेकिन सरकार उनके साथ ऐसा व्यवहार कर रही है जैसे वो मर चुकी है। ऐसे में आज सरकार की शोक सभा का आयोजन किया गया। 2 अप्रैल को फतेहबाद शहर में मुख्यमंत्री और पंचायती राज मंत्री के पुतलो की शव यात्रा निकालकर उन्हें आग के हवाले किया जायेगा।
सरपंचों ने साफ किया वे ई—पंचायत प्रणाली के खिलाफ नहीं है, वे सरकार से संसाधन उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे है। सरकार सरपंचों को कम्पयूटर, लैपटॉप और आॅप्रेटर उपलब्ध करवाये तो उन्हें सरकार के फैसले से कोई नाराजगी नहीं है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आयुष विभाग की टीम ने विभिन्न कंटेंनमेंट जोन में इम्यून बूस्टिंग किट वितरित की

Jeewan Aadhar Editor Desk

बच्ची की संदिग्ध मौत, पिता पर हत्या का आरोप—पुलिस ने शमशान से निकाला शव

सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और मास्क न पहनने पर वसूला जाएगा जुर्माना : डीसी

Jeewan Aadhar Editor Desk