खेल दुनिया

CWG 2018: वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया),
भारत की महिला खिलाड़ी साइखोम मीराबाई चानू ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में गुरुवार को भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। चानू ने खेलों के पहले दिन महिलाओं की 48 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में सोने का तमगा हासिल किया।

चानू ने स्नैच में 86 का स्कोर किया और क्लीन एंड जर्क में 110 स्कोर करते हुए कुल 196 स्कोर के साथ स्वर्ण अपने नाम किया। स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों में चानू का यह व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने साथ ही दोनों में राष्ट्रमंडल खेल का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

स्पर्धा का रजत पदक मॉरिशस की मैरी हैनित्रा के नाम रहा। इससे पहले, गुरुवार को ही भारोत्तोलन में ही गुरुराज ने इन खेलों का पहला पदक दिलाया था। वह पुरुषों की 56 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में रजत जीतने में सफल रहे थे।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

ASEAN समिट: फिलीपींस में खेती-किसानी करते नजर आए PM मोदी

Jeewan Aadhar Editor Desk

पाकिस्तानी संसद में दिखा भारत का ड़र, सेना के साथ विपक्ष ने मैदान में उतरने की कही बात

Jeewan Aadhar Editor Desk

सिंगापुर में बोले राहुल,’हम देंगे आपको नई कांग्रेस पार्टी’