हिसार

प्रदीप सिंह बाजिया बने हिसार बार एसोसिएशन के प्रधान

हिसार,
हिसार बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम आ चुके है। देर शाम तक चली गिनती के बाद चुनाव परिणाम रात को घोषित किए गए। प्रधान पद पर 6 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इनमें प्रदीप सिंह बाजिया सर्वाधिक मत लेकर प्रधान बने। प्रधान पद के लिए प्रदीप सिंह बाजिया को 530 वोट, मनदीप बिश्नोई को 293 वोट, प्रेम सिंह बिसला को 190 वोट, नरेश कुमार गोयल को 159 वोट, अमित सैनी को 115 वोट तथा सुंदर सिंह बैनिवाल को 72 वोट मिले।
सचिव पद के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें 526 वोट लेकर सोमदत्त शर्मा सचिव बन गए। रामनिवास कुल्हरिया को 419 वोट व संदीप बूरा को 417 वोट मिले। उपप्रधान पद के लिए 4 प्रत्या​शी मैदान में थे। इनमें अनिल कुमार श्योराण 627 वोट लेकर उपप्रधान बने। गौरव बैनिवाल को 336 वोट, नवीन धमीजा को 284 वोट तथा संदीप धानिया को 113 वोट मिले।
सहसचिव पद के लिए 5 प्रत्याशी मैदान में उतरे। इनमें से रेखा मित्तल ने 376 वोट लेकर बाजी मार ली। वे हिसार बार एसोसिएशन के चुनाव में एकमात्र विजयी महिला उम्मीदवार है। उपप्रधान पद के लिए नवीन कुमार राजली को 323 वोट, सुमित फौगाट को 244 वोट, भूपेंद्र सिंह गांधी को 220 वोट व रोहित धमीजा को 191 वोट मिले।
कोषाध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे। विजयी प्रत्याशी सुखवीर सिंह नेहरा को 755 वोट तथा दूसरे नंबर पर रहे पंकज कुमार को 605 वोट मिले। लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए भी 2 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें 857 वोट लेकर प्रदीप कुमार विजयी हुए जबकि अमित कुमार सैनी ने 498 वोट प्राप्त किए।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आस्ट्रेलिया में हरियाणवी संस्कृति का धमाल

Jeewan Aadhar Editor Desk

जलघर के तल को पक्का करने में लीपापोती, दलदल के ऊपर ही बनाया जा रहा जलघर तलहटी का फर्श : हिन्दुस्तानी

सब्जी मंडी नहीं होगी बंद, अफवाह से बचें : डीसी

Jeewan Aadhar Editor Desk