उत्तर प्रदेश

गाय का मांस मांगने पर लड़की ने ठुकरा दी शादी

रामपुर
मेरा देश बदल रहा है। अब शादी में लड़की पक्ष से अनाप—शनाप मांग करने वाले वर पक्ष को इसका खमियाजा भी भुगतना पड़ता है। उत्तरप्रदेश के रामपुर के दरयिागढ़ गांव में एक लड़की के परिजनों ने निकाह में बीफ परोसने की लड़के के परिजनों की मांग ठुकराते हुए शादी रद्द कर दी। दरअसल लड़के वालों ने शर्त रखी थी कि या तो हमारे मेहमानों का स्वागत बीफ के व्यंजनों से करें या शादी रद्द होने के लिए तैयार रहे। लड़की पक्ष वालों ने दूसरी शर्त स्वीकार कर ली। इसके साथ ही लड़की वालों ने दहेज में कार की भी मांग ठुकरा दी।
लड़की के परिजनों ने दुल्हे के माता पिता और कुछ अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। पटवाई के थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि दुल्हे और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी मामले की जांच चल रही है।

Related posts

बच्चों के भविष्य लिए मां बेच रही है अपनी किडनी

आंधी-तूफान अभी और बरपाएंगे कहर, राजस्‍थान-यूपी में 100 से ज्‍यादा मरे

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई का मर्डर, इंटरनेट सेवाएं बंद