अंबाला हरियाणा

राज्यमंत्री का भतीजा मिला, अपहरणकर्ताओं का नहीं चला पता

अम्बाला
प्रदेश में अपराधियों के हौंसले काफी बुलंद हो चुके है। आम जनता की सुरक्षा तो दूर प्रदेश में मंत्रियों का परिवार तक सुरक्षित नहीं है। ऐसे में भाजपा सरकार पर सवाल उठने लाजमी है। प्रदेश के राज्यमंत्री नायब सैनी के 21 साल के भतीजे हनीश का शुक्रवार शाम कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया। हनीश के ही फोन से पिता के फोन पर उसकी किडनैपिंग की जानकारी दी गई। सूत्रों के अनुसार हनीश को छोड़ने की एवज में 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। लेकिन अपहरण के करीब सवा घंटे बाद हनीश लाहा गांव से बेसुध हालत में मिला।
गांव मिर्जापुर में रहने वाला हनीश अपनी बाइक से शुक्रवार शाम करीब साढ़े 7 बजे दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। परिवार ने उसके मोबाइल नंबर पर फोन पर किया तो भी किसी तरह की जानकारी नहीं मिली।
रात करीब 10 बजकर 22 मिनट पर हनीश के पिता चंदन सिंह के फोन पर हनीश के ही फोन से कॉल आया कि हनीश हमारी कस्टडी में है और उसे छोड़ने की एवज में दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की तमाम स्पेशल टीमें अलर्ट हो गई और जगह-जगह नाकाबंदी कर दी थी।
सवा घंटे बाद पुलिस को हनीश के गांव लाहा में होने की जानकारी मिली। उसी समय पुलिस मौके पर पहुंची और हनीश को बेसुध हालत में बरामद किया। एसपी अभिषेक जोरवाल का कहना है कि मामले की छानबीन चल रही है।
छह लोगों ने किया किडनैप
गांव लाहा से हनीश के मिलते ही आईजी डॉ. आरसी मिश्रा और एसपी अभिषेक जोरवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेसुध हनीश को लेकर हालात का जायजा लिया। साथ ही उसे अस्पताल पहुंचाया। हनीश बेसुध था और लड़खड़ाती जुबान से कुछ भी बता नहीं पा रहा था क्योंकि उसके इर्द-गिर्द पुलिस खड़ी थी और उससे अपहरण का सच जानने के लिए कोशिश कर रही थी। हनीश कुछ भी साफ नहीं बता पाया। बस इतना ही कहा कि उसे 6 लोगों ने किडनैप किया था। मुझे कुछ सुंघाकर बेहाेश कर दिया था। वह लोग उसे कार में ले गए थे। यहां तक वह कैसे पहुंचा, इसकी उसे जानकारी नहीं है।

Related posts

जातिगत आरक्षण व्यवस्था से देश के लिए खतरनाक—जेठडी

Jeewan Aadhar Editor Desk

7 अगस्त को घर से निकलना संभलकर…

पत्नी और प्रेमी ने मिलकर चाकुओं से गोदा—हुई दर्दनाक मौत