हिसार

महिला ही समझ सकती महिलाओं का दुख-दर्द : गायत्री

हांसी,
भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान एवं जन परिवाद समिति की सदस्य गायत्री देवी ने कहा है कि चाहे सामाजिक क्षेत्र हो या राजनीतिक क्षेत्र या फिर गृहस्थी की परिस्थिति, महिलाओं के सामने अनेक समस्याएं आती है। वैसे तो महिलाएं समाज का गहना होती है लेकिन उन्हें आगे बढऩे में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
गायत्री देवी हांसी के मुलतान नगर में महिलाओं से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कई बार देखा गया है कि महिलाएं ही महिलाओं को आगे बढऩे से रोकती हैं। ऐसे में महिला के समक्ष और विकट स्थिति पैदा हो जाती है कि वह मुकाबला किससे करे, और ऐसे में उसे बड़े संयम से काम लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में है, हमारे प्रदेश की बेटियों ने कॉमनवेल्थ गेम में सोना चांदी व कांस्य पदक जीतकर देश का मान-सम्मान बढ़ाया है तथा हरियाणा के गौरवशाली इतिहास को स्वर्णिम अक्षरों में लिखने का काम किया है। आज महिलाएं राजनीति, शिक्षा, उद्योग तथा खेलों के साथ साथ अन्य कार्यों में अपना लोहा मनवा रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार तथा श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा की सरकार ने महिलाओं के उत्थान व विकास के लिए अनेक योजनाएं बनाई है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे दोनों सरकार द्वारा महिलाओं के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपने परिवार व समाज के लिए उन योजनाओं को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं घर में पैसा लेकर आती है तो घर का हर सदस्य खुश होता है। जब घर की महिला काम के लिए बाहर निकलती है और अपने खून-पसीने की कमाई से अपने परिवार का पालन पोषण करती है तो अपने इर्द-गिर्द के समाज के लिए वह एक मिसाल बन जाती है।
गायत्री देवी ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे भी आगे बढ़कर कंधे से कंधा मिलाकर एक-दूसरी महिला का सम्मान व सहयोग करते हुए आगे बढऩे की चेष्टा करें, तभी हम सफलता की ऊंचाइयों पर चढ़ सकते हैं। जब सभी महिला संगठित होकर अपनी एक महिला को, सशक्त महिला को, काम करने वाली महिलाओं को, शिक्षित महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगी भी समाज में सार्थक बदलाव आ सकता है। महिलाएं ही समाज में बदलाव ला सकती हैं और वह बदलाव हमें लाना होगा। इस अवसर पर मुल्तान कॉलोनी में महिलाओं की समस्याओं का निदान करते हुए आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उनके साथ हांसी मंडल की प्रभारी सुषमा नागपाल, कृष्णा, राजेश, नेहा, प्रीति, पूजा, कमलेश, आशा, राजरानी, कविता, संतोष, कमलेश रानी, वंदना, निर्मला, अनीता, हिना, शिमला, निशा, शिल्पा व इंदू सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

गिड़गिड़ाने नहीं शिष्टाचार के नाते गए थे सेक्टरवासी, विधायक द्वारा जारी वीडियो में नहीं कहीं भी हमले जैसी बात

अब जैविक खेती व एग्रो टुरिज्म कंसेप्ट को एक साथ लागू करेगा एचएयू : कुलपति

गुरु अर्जुनदेव के शहीदी दिवस पर किया शबद-कीर्तन