देश

लड़की से छेड़छाड़ के बाद दो समुदाय में भिड़ंत, 15 ज्यादा वाहनों को लगाई आग

अहमदाबाद,
लड़की से छेड़खानी के मामले में अहमदाबाद के आंबावाडी इलाक़े में देर रात दो समुदायों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान जमकर उत्पात मचा। इसमें 15 से ज्यादा वाहनों में आग लगा दी गई. भिड़ंत में तीन लोग जख्मी हुए हैं।

अहमदाबाद के आंबावाडी इलाके भुदपुरा में सोमवार देर शाम दो समुदाय आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पहले मारपीट हुई। मामला और बढ़ा तो आसपास मौजूद 15 से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंचती, हिंसा फैल चुकी थी। दोनों पक्षों को काबू करने के लिए पुलिस ने 10 आंसू गैस के गोले दागे। इसमें तीन लोग घायल हो गए।

दरअसल बताया जा रहा हे कि इस इलाके के एक हॉस्टल में एक समुदाय के लड़के रहते थे। दूसरे समुदाय के एक लड़के ने वहां की एक लड़की से छेड़खानी कर दी। इसी बात पर बवाल मच गया। एक पक्ष के लड़कों ने दूसरे पक्ष के लड़कों के हॉस्टल पर हल्ला बोल दिया। दोनों पक्षों के लड़कों में जमकर भिड़ंत हुई। बाद में लड़कों ने वाहनों में आग लगा दी। इस दौरान 15 वाहन जल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल लड़कों पर काबू पाया। लड़कों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए। फ़िलहाल यहां बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

मनोज तिवारी पर एक्शन लें BJP : सुप्रीम कोर्ट

Jeewan Aadhar Editor Desk

यदि कोर्ट हस्तक्षेप करती रहेगी तो परीक्षाओं की विश्वसनीयता को नुकसान होगा : सुप्रीम कोर्ट

मोदी सरकार के बड़े मंत्री का कोरोना से निधन

Jeewan Aadhar Editor Desk